...

समस्याओं का निदान तुरंत करे अधिकारी: मुख्यमंत्री

hemant-soren-1

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं से संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि राज्यभर से आज सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी से मिलकर समस्या का निदान का आश्वासन दिया और अधिकारियों को भी त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *