जामताड़ा में झामुमो का BLA-2 एवं बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन मजबूती का लिया संकल्प
विनोद कुमार पांडेय बोले- लोकतंत्र की रक्षा में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण जामताड़ा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जामताड़ा जिला समिति द्वारा दुलाडीह नगर भवन में एक दिवसीय BLA-2 एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों, सचिवों और BLA-2 सदस्यों ने भाग लिया।…
