बोकारो में ₹60 लाख की नकली शराब जब्त, जांच में जुटी पुलिस

Fake Liquor

जरीडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह में बंद क्रशर से शराब से लदा ट्रक मिला, आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में नकली शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। जरीडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में एक बंद क्रशर परिसर से लगभग ₹60 लाख मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया गया है। उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। ट्रक से 1,100 बोतल नकली शराब बरामद की गई हैं।

बंद पड़े क्रशर में छिपाया गया था ट्रक आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बंद पड़े क्रशर में अवैध शराब से लदा ट्रक खड़ा है | जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पाया कि क्रशर के पास कई पुराने व क्षतिग्रस्त वाहन खड़े थे, लेकिन एक ट्रक अच्छी स्थिति में खड़ा था।

संदेह होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें नकली अंग्रेजी शराब की 1,100 प्लास्टिक बोतलें पाई गईं।

Adiwasi Mahotsav

पुलिस और आबकारी विभाग ने की छापेमारी
गुप्त सूचना के बाद बोकारो उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर छापेमारी कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। हालांकि छापेमारी के दौरान ट्रक चालक, क्रशर मालिक और शराब तस्कर तीनों ही मौके से फरार थे। अब उत्पाद विभाग ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

अधिकारी बोले — “शराब की उत्पत्ति और गंतव्य की जांच जारी” बोकारो उत्पाद विभाग के अधिकारी विजय कुमार पाल ने बताया —

resizone elanza

Telegram channel

“बाराडीह गांव के पास ₹60 लाख मूल्य की शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया गया है।जांच में पाया गया कि यह ट्रक बंद पड़े क्रशर में छिपाया गया था। इसमें लगभग 1,100 बोतलें मिली हैं। यह शराब कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जांच चल रही है।”

फरार आरोपियों की तलाश जारी
आबकारी विभाग का कहना है कि यदि आवश्यक हुआ तो आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच की जाएगी। बोकारो में नकली शराब की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने सजिले में शराब माफिया के नेटवर्क पर सवाल खड़े हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से भी जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस और उत्पाद विभाग शराब के स्रोत और गंतव्य दोनों की तहकीकात में जुटे हैं।

आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह नकली शराब किसी बड़े सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा थी। साथ ही, क्रशर मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

बोकारो में नकली शराब की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने सजिले में शराब माफिया के नेटवर्क पर सवाल खड़े हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से भी जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस और उत्पाद विभाग शराब के स्रोत और गंतव्य दोनों की तहकीकात में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *