आजसू और बीजेपी के दो बड़े नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल, पार्टियों को लगा बड़ा झटका

Untitled design 75

आजसू और बीजेपी को झारखंड में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। आजसू के पूर्व विधायक उमाकांत रजक और बीजेपी के जमुआ से मौजूदा विधायक केदार हाजरा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने अपने हजारों समर्थकों के साथ JMM में शामिल होने की घोषणा की।

Screenshot 2024 10 18 180001

केदार हाजरा ने बीजेपी को अलविदा कहकर JMM का दामन थामा, जबकि उमाकांत रजक ने आजसू से इस्तीफा देने के बाद JMM में शामिल होने का फैसला किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनके शामिल होने पर खुशी जताई। हाजरा और रजक ने कहा कि वे झारखंड मुक्ति मोर्चा को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे और पार्टी जो भी कार्य सौंपेगी, उसे मिलकर पूरा करेंगे।

Screenshot 2024 10 18 175944

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, और पार्टी पर उनका विश्वास आने वाले समय में पार्टी की मजबूती को बढ़ाएगा। साथ ही, उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बाहरी नेता झारखंड का माहौल खराब कर रहे हैं, लेकिन JMM इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और मजबूती से सत्ता में लौटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *