...

रांची में सावन महोत्सव की धूमधाम: शिवालयों में आकर्षक सजावट और विशेष तैयारी

सावन महोत्सव

रांची | भगवान शिव का प्रिय सावन मास की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। इससे पहले शहर के सभी शिवालयों में साफ-सफाई की जा रही है। मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है। शहर के बीचों-बीच स्थित पहाड़ी मंदिर को अभूतपूर्व सजाया जा रहा है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की जा रही है।

अरघा से जलाभिषेक की व्यवस्था की गई है। हर सोमवारी को बाबा को अलग-अलग रूप में शृंगार किया जाएगा। 21 जुलाई को संध्या 4 बजे से महाआरती कर सावन महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। सभी स्वयंसेवकों को आइडी कार्ड जारी किया जाएगा।

पार्किंग स्थल पर मेला लगेगा। मंदिर के स्टाफ व पुजारी भगवा कपड़े में होंगे, उन्हें वॉकी-टॉकी भी दिया जाएगा। पूरा मंदिर परिसर में 45 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ​मंदिर की सीढ़ियों का भी रंग-रोगन हो रहा है। मुख्य द्वारों को फूलों से सजाया जाएगा। सोमवार में भीड़ को देखते हुए वैकल्पिक रास्ता भी बनाया गया है। भक्तों के लिए पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *