tulsyan

ट्रक चालकों से रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी, आरोपियों ने खुद को जयराम महतो की पार्टी JBKSS का बताया नेता

rangdaari mamla rangdaari mamla

बोकारो, 2 जून 2025 : बोकारो जिले में हरला थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने और मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आधी रात को हुए इस घटनाक्रम में ट्रक चालकों को धमकाकर पैसे वसूलने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तम महतो और अजय महतो को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

ट्रक चालकों से पारंपरिक हथियारों के बल पर वसूली का प्रयास

हरला थाना प्रभारी अनिल कच्छप को सूचना मिली कि पानी टंकी, कुम्हार चौक क्षेत्र में कुछ युवक रात के अंधेरे में प्लाई लेकर आने वाले ट्रकों को रोककर रंगदारी वसूल रहे हैं। पुलिस ने तुरंत एक टीम भेजी, जो मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ने में सफल रही। अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

DAV NANDRAJ

गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?

  • उत्तम महतो – निवासी जमुनियाटांड़
  • अजय महतो – निवासी शिवबुटांड़, बालीडीह ओपी
happy Teacher Day

इन दोनों की पीड़ित ट्रक मालिक और चालक ने पहचान की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें मंडल कारा चास भेज दिया है।

resizone-elanza
rlifecare

bokaro

पीड़ित का आरोप – “पार्टी का नाम लेकर डराने की कोशिश”

शिकायतकर्ता त्रिलोकी यादव ने बताया कि आरोपियों ने खुद को जयराम महतो की पार्टी JBKSS का नेता बताया और धमकी देते हुए ट्रक से नकद व सामान छीन लिए। गाड़ी का शीशा तोड़ दिया, मारपीट की और गाड़ी में रखे पैसे भी ले लिए – त्रिलोकी यादव

थाना प्रभारी का बयान

थाना प्रभारी अनिल कच्छप ने कहा “पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। दो को पकड़ा गया है, अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।”

रंगदारी वसूली की घटनाओं पर नकेल कसने की जरूरत

यह घटना बोकारो जिले में रात के समय ट्रक चालकों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में अवैध वसूली की घटनाएं समय-समय पर होती रही हैं, लेकिन इस बार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों को बड़ा झटका लगा है।

MunadiLive.com – आपके साथ, आपके मुद्दों के साथ
रिपोर्ट: क्राइम डेस्क, Munadi Live, बोकारो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *