...

जम्मू कश्मीर में चुनाव की घोषणा के बाद अब्दुल्ला परिवार की नेशनल कांफ्रेंस के साथ कांग्रेस की गठबंधन के फैसले पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए गंभीर सवाल

pradeep pd

कहा कांग्रेस पार्टी देश की एकता और सुरक्षा को सत्ता की लालच में खतरे में डालती रही है, अब्दुल्ला परिवार से गठबंधन कर कांग्रेस ने अपने राष्ट्र विरोधी मंसूबे को फिर उजागर कर दिया

झारखंड में भी जेएमएम और राजद की कांग्रेस के साथ है सरकार तो इन्हें भी इस मामले पर झारखंडियों को जवाब ज़रूर देना चाहिए – बाबूलाल मरांडी

हजारीबाग : झारखंड प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजधानी रांची से अपने गृह क्षेत्र गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड स्थित ग्राम खोदाईबाग जाने के क्रम में हजारीबाग के नेशनल हाइवे स्थित भारत माता चौक के समीप अवस्थित होटल गीतांजलि पैराडाइज सभागार में शनिवार को एक प्रेस- वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के मुकुट जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए कलंक मिटाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की थी और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी है। यह चुनाव न केवल जम्मू कश्मीर के लोगों बल्कि लोकतंत्र में आस्था रखने वाले हर भारतीय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। दुनिया भर की निगाह आज इस और लगी हुई है। ऐसे महत्वपूर्ण चुनाव में हिंदी गठबंधन का नेतृत्व कर रही कांग्रेस ने अब्दुल्ला एंड सन फैमिली प्राइवेट लिमिटेड की नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन करके फिर एक बार अपने राष्ट्र विरोधी मंसूबे को उजागर कर दिया है ।

WhatsApp Image 2024 08 24 at 5.14.59 PM
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

बीजेपी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी और उसके राष्ट्र विरोधी एजेंडा पर कई सवाल उठाए और कांग्रेस एवं उनकी मानसिकता को बेनकाब किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो बार-बार देश की एकता और सुरक्षा को सत्ता की लालच में खतरे में डालती रही है उसी कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी सत्ता की भूख के लिए देश को दाव पर लगा दिया है। बाबूलाल मरांडी ने अब्दुल्ला परिवार की नेशनल कांफ्रेंस के साथ जम्मू कश्मीर चुनाव में कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर के लिए अलग झंडा के वादे का समर्थन करती है? क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस के उसे फैसले का समर्थन करते हैं जिसमें धारा 370 और 35 ए को बहाल कर जम्मू कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के दौर में धकेलना की बात की जा रही है? क्या कांग्रेस एक बार फिर अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान से बातचीत का समर्थन करती है, बजाय इसके कि वो कश्मीर के युवाओं से संवाद करें? क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, नेशनल कांफ्रेंस के उसे फैसले का समर्थन करते हैं जिसमें ‘एलओसी ट्रेड’ के माध्यम से पाकिस्तान के साथ व्यापार की शुरुआत की जाएगी, जिससे आतंकवाद और उसकी व्यवस्था को पोषित किया जाएगा? क्या कांग्रेस, आतंकवादियों और पत्थरबाजों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियों में पुनः बहाल करने के पक्ष में है जिससे आतंकवाद, उग्रवाद और हड़तालों का दौर वापस आएगा? इस गठबंधन ने कांग्रेस की आरक्षण विरोधी सोच को उजागर कर दिया है। क्या कांग्रेस दलितों, गुज्जरों, बकरवालों और पहाड़ी समुदायों के लिए आरक्षण समाप्त करने के नेशनल कांफ्रेंस के वादे का समर्थन करती है, जिससे उन पर अन्याय हो? क्या कांग्रेस चाहती है कि ‘शंकराचार्य पर्वत’ को ‘ तख्त ए सुलेमान’ और ‘हरी पर्वत’ को ‘कोह-ए-मरान’ के नाम से जाना जाय? क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था को फिर से भ्रष्टाचार में धकेलना और पाकिस्तान समर्थित परिवारों को सौंपने की राजनीति का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस पार्टी जम्मू और घाटी के बीच भेदभावपूर्ण राजनीति का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, नेशनल कांफ्रेंस की इस विभाजनकारी राजनीति का समर्थन करते हैं जिसमें कश्मीर को स्वायत्तता देने की बात की जा रही है? ऐसे कई सवालों के साथ बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से इन सवालों के जवाब मांगे और कहा कि देश की जनता को इन सवालों का जवाब कांग्रेस पार्टी को देना चाहिए। जनता जानना चाहती है की क्या उनकी सोच देश की एकता और अखंडता के साथ है या फिर वह सिर्फ सत्ता की लालच में देश की सुरक्षा और भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा की झारखंड प्रदेश में झामुमो और राजद का कांग्रेस के साथ गठबंधन है ऐसे में इन्हें भी झारखंड की जनता को इन सवालों का जवाब देना चाहिए अन्यथा आने वाले समय में इंडी गठबंधन को जनता का करारा तमाचा ज़रूर मिलेगा ।

resizone elanza

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के बाबत बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार ठगी कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में इन्होंने कई घोषणाएं किया जो अब तक पुरे नहीं हुए। झारखंड की माता- बहनों को सब पता है जब निराश होंगी तो आने वाले विधानसभा चुनाव में उसका जवाब भी जरूर देंगी। बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश के 80 करोड़ जनता को मुफ्त में अनाज, किसानों को कृषि सम्मान योजना के तहत राशि पर 3 करोड लोगों को पाली किस्त में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जा रहा है। जहां-जहां भाजपा का सरकार है मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में लोगों से चुनाव में जो वादा किया उसे बखूबी निभाया जा रहा है। झारखंड में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी और जनता से किए हर वादे हम पूरा ज़रूर करेंगे ।

प्रेसवार्ता में विशेषरूप से भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद, भैया अभिमन्यु प्रसाद, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, जयनारायण प्रसाद, दिनेश सिंह राठौड़, विजय कुमार, किशोरी राणा, श्री झा, कटकमसांडी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, मुखिया नारायण साव, दामोदर प्रसाद, महेश प्रसाद, समाजसेवी अविनाश गोप, रंजन चौधरी, माईकल, मिंकु गुप्ता, रवि यादव, टिंकू यादव, दीपू यादव, सुधीर पांडेय, प्रकाश कुमार सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्तागण उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *