मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुलाम अहमद मीर सहित कांग्रेस के नेताओं ने की मुलाकात

WhatsApp Image 2024 08 25 at 1.14.40 PM

झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

WhatsApp Image 2024 08 25 at 1.14.41 PM 1

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव ने औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों, राज्य में चल रहे विकासात्मक योजनाओं के कार्यान्वयन तथा झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात पर मुख्यमंत्री के साथ विशेष रूप से चर्चा हुई। मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री इरफान अंसारी, विधायक कल्पना सोरेन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणव झा, झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पल मुजनी भी उपस्थित रहे।

Adiwasi Mahotsav

WhatsApp Image 2024 08 25 at 1.14.41 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *