उद्योग से जुड़कर सीख रहे हैं सफलता के सूत्र: RKDF यूनिवर्सिटी रांची के विद्यार्थियों ने किया पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण
रांची: विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराने और उन्हें व्यवहारिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से RKDF यूनिवर्सिटी, रांची के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट द्वारा प्रतिष्ठित पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। “क्लासरूम से इंडस्ट्री तक, ज्ञान से अनुभव तक” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने…
