Durga Puja
tulsyan

रामगढ़ में जलजमाव की गंभीर स्थिति पर सांसद प्रतिनिधि ने जताई चिंता, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

रामगढ़ में जलजमाव

रामगढ़, मुनादी लाइव रिपोर्ट: बरसात के दिनों में रामगढ़ नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर स्थिति ने आमजन का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों, बाजारों, स्कूलों, अस्पतालों और घरों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी गंभीर समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार उर्फ ‘पुटूस’ ने रामगढ़ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और शहरी क्षेत्रों में जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की।

ज्ञापन के मुख्य बिंदु:

shrawani mela

ज्ञापन में धनंजय पुटूस ने उपायुक्त से जनहित में निम्नलिखित त्वरित कदम उठाने का अनुरोध किया:

  1. जलनिकासी हेतु स्थायी और अस्थायी उपायों की शीघ्र व्यवस्था की जाए ताकि घरों और प्रतिष्ठानों में पानी का प्रवेश रोका जा सके।
  2. प्रभावित इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, जिससे जलभराव में और वृद्धि न हो।
  3. मोटर पंप जैसे उपकरणों की तत्काल व्यवस्था की जाए ताकि जलनिकासी प्रक्रिया तेज हो।
  4. नगर परिषद और छावनी परिषद के संयुक्त समन्वय से दीर्घकालिक समाधान हेतु कार्ययोजना तैयार की जाए।
WhatsApp Image 2025 06 24 at 4.44.34 PM 1
happy Teacher Day

resizone-elanza
rlifecare

जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाया – धनंजय पुटूस

मीडिया से बात करते हुए धनंजय कुमार ‘पुटूस’ ने कहा कि

“रामगढ़ शहरी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या हर वर्ष विकराल रूप लेती है, लेकिन अब समय है कि इसका स्थायी समाधान निकाला जाए। हम जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा सजग हैं और इस बार भी पीड़ितों की आवाज़ को जिला प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया गया है।”

जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

रिहायशी इलाकों के साथ-साथ अस्पताल, बाजार और शैक्षणिक संस्थानों में भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे मरीजों, बच्चों और व्यापारियों को खासा नुकसान हो रहा है। कई प्रमुख सड़कों पर आवागमन बाधित हो चुका है।

“रामगढ़ की जलनिकासी समस्या को लेकर हर वर्ष आवाज उठती है, लेकिन ज़मीनी समाधान अब तक अधूरा है। सांसद प्रतिनिधि के इस ज्ञापन के बाद देखना होगा कि प्रशासनिक तंत्र इसे कितनी तत्परता से अमल में लाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *