BFCL की सराहनीय पहल: ओंकार वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को मिलेगा अयोध्या में रामलला दर्शन
बरसों पुरानी आस्था अब होगी साकार
Ramgarh : ओरमांझी स्थित ओंकार वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों की वर्षों पुरानी आस्था अब साकार होने जा रही है। आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों ने लंबे समय से अयोध्या में रामलला के दर्शन की इच्छा जताई थी, जिसे अब पूरा करने का संकल्प लिया है Bihar Foundry and Casting Limited (BFCL) ने।
CSR के तहत अयोध्या और रजरप्पा दर्शन की घोषणा
बीएफसीएल ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत यह घोषणा की है कि आश्रम के इच्छुक बुजुर्गों को निःशुल्क अयोध्या में रामलला मंदिर और मां छिन्नमस्तिका मंदिर (रजरप्पा) के दर्शन कराए जाएंगे। नए साल के मौके पर आश्रम पहुँची बीएफसीएल की टीम के समक्ष बुजुर्गों ने अपनी यह भावना साझा की थी, जिसे प्रबंधन ने तुरंत स्वीकार कर लिया।
ठंड से राहत, मन को भक्ति का सहारा
कड़ाके की ठंड को देखते हुए बीएफसीएल ने ओंकार वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों के लिए स्वेटर, टोपी, मोज़े, दस्ताने और थर्मस फ्लास्क वितरित किए। इसके अलावा आश्रम को वॉशिंग मशीन, अलमारी और म्यूजिक सिस्टम भी भेंट किया गया, जिससे बुजुर्गों की दैनिक जरूरतें और जीवन की गुणवत्ता बेहतर हो सके।
“BFCL हमारे लिए परिवार जैसा है”
आश्रम के बुजुर्गों ने बीएफसीएल की इस मानवीय पहल की खुलकर सराहना की। उनका कहना है कि बीएफसीएल केवल एक औद्योगिक संस्था नहीं, बल्कि उनके लिए परिवार की तरह है, जो न सिर्फ भौतिक जरूरतों का ख्याल रखती है, बल्कि उनकी भावनाओं और आस्था का भी सम्मान करती है।
समाज के वंचित वर्गों के साथ खड़ा रहेगा BFCL
बीएफसीएल प्रबंधन ने आश्रम के बुजुर्गों को भरोसा दिलाया कि समाज के वंचित, जरूरतमंद और वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस तरह की पहल आगे भी जारी रहेंगी। कंपनी का उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों के साथ आगे बढ़ना है।




