tulsyan

गिरिडीह में पिता बना हैवान, तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से हत्या

Giridih murder

12 वर्षीय पल्लवी और 7 साल की जुड़वा बहनों रिद्धि-सिद्धि की मौत, आरोपी पिता गिरफ्तार

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में एक पिता ने अपनी ही तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। मृत बच्चियों की पहचान 12 वर्षीय पल्लवी कुमारी तथा 7 वर्षीय जुड़वा बहनों रिद्धि और सिद्धि के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह आरोपी पिता नंदू यादव ने अपनी तीनों बेटियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ जीतबाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नंदू यादव को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Image 2026 06 08 at 11.52.09 1

हत्या के कारणों की जांच जारी
एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने अपनी ही बेटियों की इतनी निर्मम हत्या क्यों की।

DAV NANDRAJ

मानसिक तनाव की चर्चा
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी नंदू यादव पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और अवसाद की स्थिति में था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसकी नौकरी एक निजी फैक्ट्री से चली गई थी, जिसके बाद वह काफी परेशान रहने लगा था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां आरोपी की मानसिक स्थिति, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही हैं।

happy Teacher Day

पूरे गांव में पसरा मातम
एक साथ तीन मासूम बच्चियों की हत्या की खबर से पूरा गांव स्तब्ध है। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि कोई पिता अपनी ही बेटियों के साथ इतना खौफनाक कदम उठा सकता है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग इस दर्दनाक वारदात को लेकर गहरे सदमे में हैं।

WhatsApp Image 2026 06 08 at 11.53.24
resizone-elanza
rlifecare

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की तह तक पहुंचने के लिए हर संभावित एंगल पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पिता पुलिस की गिरफ्त में है और गिरिडीह की यह घटना पूरे झारखंड में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *