tulsyan

नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता

NITI Aayog Governing Council Meeting

विकसित भारत 2047, शिक्षा, कौशल और रोजगार पर होगा बड़ा मंथन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग (NITI Aayog) की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस वर्ष बैठक की थीम “विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास” रखी गई है। बैठक में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

मानव विकास पर रहेगा विशेष फोकस
सरकारी बयान के अनुसार बैठक का उद्देश्य ऐसा विकास मॉडल तैयार करना है, जिसमें देश के हर नागरिक को समान अवसर मिल सके। इसमें उम्र, क्षेत्र, लिंग और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना समावेशी विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में चार प्रमुख स्तंभों पर चर्चा होगी—

  • भविष्य के लिए तैयार कौशल और मानव पूंजी
  • उत्पादक रोजगार और उद्यमिता
  • स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण
  • समानता, सम्मान और सामाजिक समावेशन

रोजगार और स्किलिंग पर बनेगी रणनीति
बैठक में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, कौशल विकास कार्यक्रम, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर रहेगा।

DAV NANDRAJ

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा आधारित शासन पर चर्चा
नीति आयोग की बैठक में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI), ई-गवर्नेंस, डेटा आधारित नीति निर्माण, साझेदारी मॉडल और जवाबदेही बढ़ाने के लिए एक संरचित निगरानी तंत्र पर भी विचार किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य अल्पकालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक परिणामों को मापने योग्य बनाना है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

happy Teacher Day

राज्यों की प्राथमिकताओं को मिलेगा मंच
बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों की विकास प्राथमिकताओं और चुनौतियों को भी सामने रखेंगे। माना जा रहा है कि कई राज्य केंद्र से वित्तीय सहायता, आधारभूत संरचना परियोजनाओं और सामाजिक योजनाओं के लिए अतिरिक्त सहयोग की मांग कर सकते हैं।

resizone-elanza
rlifecare

मुख्य सचिव सम्मेलन की सिफारिशों पर भी चर्चा
बैठक में दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की सिफारिशों पर भी विचार होगा। इनमें—

  • प्रारंभिक बाल शिक्षा
  • स्कूली शिक्षा सुधार
  • भविष्य उन्मुख कौशल विकास
  • उच्च शिक्षा और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था
  • खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां जैसे विषय शामिल हैं।

राष्ट्रीय विकास एजेंडे की अहम बैठक
विशेषज्ञों का मानना है कि नीति आयोग की यह बैठक ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने की रणनीति इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *