tulsyan

उत्पाद सिपाही के लिए अभ्यर्थी 10 सितंबर से फिर दौड़ लगाएंगे

दौड़ में मौत 1

रांची: झारखंड में उत्पाद विभाग की भर्ती प्रक्रिया 10 सितंबर से फिर शुरू होगी। उत्पाद सिपाही भर्ती की प्रक्रिया 06 केंद्रों पर आयोजित होगी । ये जानकारी एडीजी आरके मालिक रांची ने दी है। बता दें कि सिपाही दौड़ में लगभग 12 अभ्यर्थियों की मौत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद भर्ती प्रक्रिया को तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद फिर से शेष बचे उत्पाद सिपाही के अभ्यर्थीयों की दौड़ शुरू की जाएगी। आरके मलिक ने आगे कहा कि 01 लाख 14 हजार अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी अभी बाकी है।

सुबह 8.30 बजे के बाद नहीं होगी दौड़: 10 सितंबर से पुनः शुरू होने जा रही अभ्यर्थियों की दौड़ को लेकर कुछ नियम बदले गये हैं। जैसे

-06 केंद्रों पर आयोजित होगी दौड़
-अब प्रतिदिन 03 हजार अभार्थियों की दौड़ कराई जाएगी
-पहले 6 हजार अभ्यर्थी प्रतिदिन प्रति सेंटर पर दौड़ होती थी आयोजित
-पलामू सेंटर पर नहीं होगी दौड़ आयोजित, सबसे ज्यादा मौत 5 पलामू में होने से सेंटर में किया गया बदलाव

DAV NANDRAJ

rkmalik
happy Teacher Day

पुलिस बहाली में युवाओं की मौत पर किए सवालों का जवाब में एडीजी ने कहा की प्राथमिक जांच में मौत की सबसे ज्यादा वजह हार्ट अटैक प्रारंभिक तौर पर बताया गई है। अभी बिसरा और FSL की जांच रिपोर्ट नहीं आयी है। फिलहाल फाइनल रिपोर्ट आने पर ही मौत की पूरी वजह स्पष्ट हो पाएगी।उन्होंने कहा कि सुबह साढ़े 05 बजे दौड़ने वालों की भी तबीयत खराब हुई है। 9.30 बजे के बाद दौड़ नहीं कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सिपाही भर्ती आयोजित मैदान में मेडिकल की टीम ओआरएस का घोल व इमरजेंसी की स्थिति में जरूरत की सारी चीजें लेकर मौजूद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *