...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में आधुनिक रेल विकास कार्यों की रखी आधारशिला, राज्य के 32 हजार लाभार्थियों को दिया पीएम आवास

NARENDRA MODI JSR NARENDRA MODI JSR

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौगातों की बारिश कर दी। प्रधानमंत्री ने झारखंड के 32000 हजार लाभार्थियों को पीएम आवास के लिए स्वीकृति प्रदान की। साथ ही उन्होंने 8000 लाभार्थियों को 32 करोड़ रुपये की पहली किस्त का भुगतान ऑनलाइन मोड में उनके बैंक खातों में किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा आज सुबह जब में रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा तो एक बहन ने मुझे करमा पर्व के प्रतीक जावा देकर मेरा स्वागत किया। इस पर्व में बहनें अपने भाई की कुशलता की कामना करती हैं। मैं इस अवसर पर झारखंड के भाई-बहनों को करमा पर्व की शुभकामनाएँ देता हूं। आज इस शुभ दिन को झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला है। छह नई वदें भारत ट्रेनें, 600 करोड़ की रेल परियोजनाएं, कन्क्टिविटी और यात्रा सुविधाओं का विकास व विस्तार और इन सब के साथ-साथ झारखंड के हजारों लोगों को पीएम आवास योजना के तहत अपना पक्का घर दिया गया है। मैं झारखंड की जनता जनार्दन को इन सभी विकास कार्यों के लिए बधाई देता हूं।

WhatsApp Image 2024 09 15 at 2.05.33 PM


आधुनिक विकास केवल देश के कुछ शहरों तक सिमित थाः उन्होंने आगे कहा कि साथियों एक समय था जब आधुनिक विकास केवल देश के कुछ शहरों तक सिमित रहता था। झारखंड जैसे राज्य इन मामलों में पीछे छूट गए थे। लेकिन सबका साथ-सबका विकास की सोच ने देश की प्राथमिकताओं को बदल दिया। अब देश की प्राथमिकता महिला, युवा, किसान, आदिवासी और गरीब है। आज देश के कई राज्यों में वंदे भारत ट्रेनों की सुविधा दी गई है। अभी कुछ ही दिन पहले उत्तर और दक्षिण के राज्यों के लिए तीन ट्रेनों को हरि झंडी दिखाई थी और आज झारंखड से भी मैंने छह वंदे भारत ट्रेनों को रवाना कर दिया है। इन ट्रेनों से छात्रों और कारोबारियों को बहुत लाभ होगा। इनसे यहां आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को गति मिलेगी। आप तो जानते हैं कि हर साल वाराणसी में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु आते हैं। वे वाराणसी से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए भी पूजा करने आते हैं, उन्हें सुविधा मिलेगा।

टाटानगर तो देश का बड़ा औद्योगिक केंद्र है। यातायात की सुविधा यहां के विकास को और गति देगी। पर्यटन और उद्योगों के विकास से झारखंड के युवाओं को रोजगार मिलेगा। तेज विकास के लिए आधुनिक रेल विकास कार्य जरूरी हैं। इसलिए आज यहां कई रेल प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। मधुपुर-बाइपास लाइन की आधारशिला रखी गई है। इसके तैयार होने के बाद हावड़ा-दिल्ली मुख्य लाइन पर ट्रेनों को रुकने की जरूरत नहीं होगी। बाइपास लाइन शुरू होने से गिरिडीह और जसीडीह के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा। आज हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की भी आधाशिला रखी गई है। इससे कई नई ट्रेनों की शुरुआत करने में सुविधा होगी।

WhatsApp Image 2024 09 15 at 2.05.34 PM
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

रेल इंफ्रास्ट्रचर के विकास के लिए 7000 करोड़ः पीएम मोदी ने कहा कि कुरकुरा-कोनरोआं रेल लाइन (24.4 किलोमीटर) के दोहरीकरण होने से रेल क्नेक्टिविटी और मजबूत हुई है। इसके बनने से स्टील की माल ढुलाई कार्य और आसान हो जाएगी। इस साल हमने झारखंड में रेल इंफ्रास्ट्रचर के विकास के लिए 7000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट दिया है। यह बजट 10 साल पहले से 16 गुणा ज्यादा है। पीएम ने कहा कि आज झारखंड उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां रेलवे का कायाकल्प किया जा रहा है। 50 से अधिक स्टेशनों का विकास अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के तहत किया जा रहा है।

resizone elanza

इसके अलाव पीमए ने रिमोट का बटन दबाकर कुरकुरा-कोनरोआं रेल लाइन (24.4 किलोमीटर) के दोहरीकरण परियोजना, गोमिया-बरकाकाना एवं बरकाकाना-हेंदिगिरी अंडरपास का शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं की रखी आधारशिलाः जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी इसके बाद प्रधानमंत्री देवघर जिले में मधुपुर बाईपास लाइन और हजारीबाग जिले में हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला रखी।

इनका किया उद्घाटनः पीएम मोदी कुरकुरा-कनारोन रेल लाइन दोहरीकरण को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री चार रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) भी राष्ट्र को समर्पित किया है।

WhatsApp Image 2024 09 15 at 2.05.33 PM 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *