tulsyan

NUSRL रांची ने 16वां स्थापना दिवस मनाया, चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव ने किया मुख्य संबोधन

NUSRL NUSRL

रांची, 26 अप्रैल 2025: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची ने शुक्रवार को सादगी और गरिमा के साथ अपना 16वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एवं एनयूएसआरएल के कुलाधिपति माननीय न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव रहे। विशेष अतिथि के तौर पर न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन और रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री समारोह में उपस्थित थे।

एनयूएसआरएल की उपलब्धियां और भविष्य की दिशा

एनयूएसआरएल के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल ने विश्वविद्यालय की अब तक की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि एनयूएसआरएल ने अपनी NIRF रैंकिंग में शानदार सुधार किया है। विश्वविद्यालय को शीर्ष 10 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में शामिल करने का लक्ष्य है। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव ने कहा कि एनयूएसआरएल कानूनी शिक्षा, कानूनी अनुसंधान और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने छात्रों को कानूनी शोध, नैतिकता और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

DAV NANDRAJ

नई पहलकदमियां: सोलर पावर प्लांट और एमओयू हस्ताक्षर

happy Teacher Day

समारोह में 200 मेगावाट के नए सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया गया, जिससे विश्वविद्यालय की कुल क्षमता अब 300 मेगावाट हो गई है। एक नया पावर हाउस भी चालू किया गया। एनयूएसआरएल और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के बीच शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए।

resizone-elanza
rlifecare

छात्रों और शिक्षकों का सम्मान

इस अवसर पर 35 छात्रों और 13 टीमों को उनकी अकादमिक एवं अन्य उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। 15 छात्रों को मेरिट एवं खेल छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं। विश्वविद्यालय में 10 वर्ष से अधिक सेवा देने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को विशेष सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2025 04 26 at 5.48.23 PM 1

राजकीय शोक में सादगीपूर्ण समारोह

कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस के निधन पर घोषित राजकीय शोक के चलते, सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर समारोह को सादगी से संपन्न किया गया। समारोह के अंत में असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. जीसु केतन पटनायक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *