बाबूलाल मरांडी बोलेः झामुमो अब पति-पत्नी की पार्टी, शिबू सोरेन को भी कर दिया गायब

Untitled design 9

रांचीः जमशेदपुर 15 सिंतबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Jharkhand visit) पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) के नेतृत्व में कोल्हान प्रमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर कई बुंदुओं पर चर्चा की। जिसमें मुख्य तीन बिंदुओं पर उन्होंने जोर दिया।

-पहला कल और नौ सितंबर को सभी बूथों पर कार्यकर्ता यह देखेंगे की मतदाता सूची में सब ठीक-ठाक है या नहीं।

दूसरा 15 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर आ रहे हैं। टाटानगर रेलवे स्टेशन (Tatanagar Railway Station) से वो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और कई परियोजनाओं को भी वे शिलान्यास करेंगे।

Adiwasi Mahotsav

तीसरा यह कि झारखंड में चार प्रमंडल हैं, लेकिन भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से 6 प्रमंडल में इसे बांटा है। इनस सभी छह प्रमंडलों में 20 या 21 सितंबर को संकल्प यात्रा निकाली जाएगी।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने कहा कि इसके अलावा पीएम पार्टी की ओर से आयोजित एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि उसमें सभी पंचायत स्तर के कार्यकर्ता भाग लेंगे और

resizone elanza

Telegram channel

झामुमो ने एक भी वादा पूरा नहीं कियाः वहीं, मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सरकार अपने मेनिफेस्टो में लिखे किसी भी वादों को पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने हेमंत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि महिलाओं को सोने का सिक्का देने का वादा किया था, प्रत्येक परिवार को 72,000 देने का वादा किया था। प्रत्येक साल एक लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। कितने सारे वादे किए, जो अभी हम लोगों को भी याद नहीं है।

अभी कई और लोग भाजपा में होंगे शामिलः उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि इतने सीनियर लीडर, जिन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपने खून-पसीने से सींचा है, क्या कारण था जो चंपई सोरेन, लोबिन हेंब्रम जैसे बड़े नेताओं को पार्टी छोड़नी पड़ी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी कई लोग भाजपा में शामिल होंगे।

मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार, भ्रष्ट सरकार है। अब तो केवल पति-पत्नी का फोटो ही बैनर में लगता है। इसमें से शिबू सोरेन का भी फोटो गायब कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्ट और बेईमान सरकार को भाजपा (BJP) उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि अभी हमारा गठबंधन केवल आजसू के साथ है। जदयू और अन्य दल के साथ गठबंधन का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि सितंबर के आखिरी सप्ताह या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी। हम लोग पूरी तैयारी के साथ इस बार चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *