tulsyan

बालीडीह थाना पुलिस ने 48 घंटे में महिला हत्या कांड का किया खुलासा

क्राइम न्यूज़

बोकारो : बालीडीह थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर अज्ञात महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है, जो बिहार के गया जिले की रहने वाली थी। पुलिस ने इस हत्या के पीछे के कारण और आरोपी की भूमिका को स्पष्ट किया।

बोकारो के एसपी मनोज स्वर्गीयरी ने बताया कि लक्ष्मी कुमारी की पहली शादी कोलकाता में हुई थी, लेकिन वहां से वह भागकर तमिलनाडु चली गई थी। तमिलनाडु में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात रोहित महतो से हुई, जो बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के काशीडीह का रहने वाला है।

चार महीने पहले, तमिलनाडु में लक्ष्मी और रोहित ने शादी कर ली। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। शादी के बाद लक्ष्मी ने रोहित पर ससुराल ले जाने का दबाव डाला। इसके बाद दोनों तमिलनाडु से ट्रेन के जरिए बोकारो पहुंचे।

DAV NANDRAJ

पुलिस के अनुसार, बोकारो पहुंचने के बाद रोहित लक्ष्मी को बहाने से घटनास्थल पर ले गया। उसने बैरी खिलाने के बहाने लक्ष्मी को सुनसान इलाके में बुलाया और वहीं उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद, उसने लक्ष्मी के हाथ बांध दिए और मौके से फरार हो गया।

happy Teacher Day

पुलिस ने आरोपी रोहित महतो को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मृतका का मोबाइल फोन और अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि यह पूरी घटना आरोपी के दबाव में आने और संबंधों के तनाव का परिणाम है।

resizone-elanza
rlifecare

एसपी मनोज स्वर्गीयरी ने कहा की “हमने 48 घंटे के भीतर इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया है और उसके पास से मृतका के सामान भी बरामद किए गए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *