Durga Puja
tulsyan

झारखंड मंत्रिमंडल में विभागीय फेरबदल, दीपक विरुवा को सूचना और विधि विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, शिक्षा विभाग संभालेंगे सुदिव्य कुमार सोनू

दीपक विरुवा एवं सुदिव्य कुमार सोनू दीपक विरुवा एवं सुदिव्य कुमार सोनू

रांची ब्यूरो: झारखंड सरकार में मंत्री स्तर पर प्रमुख विभागों के पुनः वितरण का फैसला लिया गया है। कैबिनेट फेरबदल के तहत भू-राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा को तीन नए विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, वहीं स्वास्थ्य कारणों से असमर्थ शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की जगह उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को पूरा शिक्षा विभाग सौंपा गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अनुमोदन के बाद राज्यपाल के आदेशानुसार यह विभागीय फेरबदल किया गया है।

दीपक बिरुवा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व में भू-राजस्व, निबंधन एवं परिवहन विभाग का दायित्व संभाल रहे मंत्री दीपक बिरुवा को अब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, और विधि विभाग की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इन तीनों विभागों को वर्तमान में कोई अलग पूर्णकालिक मंत्री नहीं संभाल रहा था। यह कदम इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि यह विभाग न केवल सरकार की कार्यप्रणाली और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं, बल्कि डिजिटल गवर्नेंस और कानूनी सुधारों के लिए भी निर्णायक हैं। सरकार ने दीपक बिरुवा पर भरोसा जताते हुए उन्हें इन विभागों के जरिए जनसंचार, तकनीकी नवाचार और विधिक नीति निर्माण से जुड़े कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी दी है।

रामदास सोरेन की अस्वस्थता के बीच सुदिव्य कुमार सोनू को शिक्षा विभाग की कमान
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बीते कुछ सप्ताह से गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्हें बीते दिनों जमशेदपुर से दिल्ली एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए भेजा गया था।

shrawani mela

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग के सुचारू संचालन के लिए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है कि उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू अब पूरे शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी देखेंगे। इसमें प्रारंभिक शिक्षा से लेकर माध्यमिक और उच्च शिक्षा तक की नीतिगत योजनाएं, बजट, शिक्षक बहाली, विद्यालय और महाविद्यालय संचालन जैसी सभी जिम्मेदारियां शामिल होंगी।

WhatsApp Image 2025 08 02 at 8.57.49 PM 1
happy Teacher Day

इस विभागीय फेरबदल के बाद, झारखंड सरकार ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि वह किसी भी स्वास्थ्य कारणों या अन्य परिस्थितियों में भी लोकहित सर्वोपरि रहेगा। आने वाले दिनों में यह देखा जाना बाकी है कि दीपक बिरुवा और सुदिव्य कुमार सोनू इन अतिरिक्त जिम्मेदारियों को कितनी कुशलता से निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *