tulsyan

रामनवमी पर जमशेदपुर संकट मोचन बड़ा हनुमान मंदिर में 12 बजे से होगा विशेष कार्यक्रम

jsr hanuman mandiroject jsr hanuman mandiroject

जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित संकट मोचन बड़ा हनुमान मंदिर में आज रामनवमी नवमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी मंदिर कमेटी ने की है। मंदिर के महासचिव शिव प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की आज दोपहर 12:00 बजे श्रीराम भगवान का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद शाम को विशेष आरती का आयोजन भी किया जाएगा।

मंदिर कमेटी द्वारा कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा, रामनवमी के दिन मंदिर में उपस्थित सभी रामनवमी अखाड़ों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि समाजिक एकता को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी है।

DAV NANDRAJ

Screenshot 2025 04 06 082808
happy Teacher Day

मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुजन से अनुरोध किया है कि वे इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और भगवान श्रीराम के जयकारों से मंदिर को गुंजायमान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *