tulsyan

गिरिडीह में धधक उठा फ्रिज लोड कंटेनर, 10 लाख का माल जलकर खाक – आग से लड़ते रहे ग्रामीण, प्रशासन रहा गायब

गिरिडीह कंटेनर आग

गिरिडीह: गिरिडीह ज़िले के डुमरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भयावह हादसा हुआ, जब कुलगो टोल प्लाज़ा के पास एक कंटेनर में आग लग गई। इस कंटेनर में लदे थे करोड़ों के फ्रिज — लेकिन चंद मिनटों में ही जलकर राख हो गए। आग भड़कती रही, ग्रामीण लड़ते रहे, और प्रशासन? वो हमेशा की तरह देर से पहुँचा!

हरियाणा नंबर HR-38A-2678 का फ्रिज लोड कंटेनर जैसे ही कुलगो टोल के पास पहुँचा, ड्राइवर ने एक अज्ञात वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी चालक ने गंभीरता से नहीं लिया और बेफिक्र होकर आगे बढ़ता रहा। तभी कंटेनर से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पल में भीषण आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया।

image 41

ग्रामीणों ने दौड़कर कुछ फ्रिज को कंटेनर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक लाखों के फ्रिज जल चुके थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

DAV NANDRAJ

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अगर डुमरी में फायर ब्रिगेड होता, तो आज यह नुकसान नहीं होता। हम कब तक अपने दम पर आग से लड़ते रहेंगे?

happy Teacher Day

वहीं घटना के करीब एक घंटे बाद गिरिडीह से दमकल वाहन तो पहुँचा, लेकिन तब तक आग अपना काम कर चुकी थी। लगभग 90 प्रतिशत फ्रिज जलकर राख हो चुके थे। ग्रामीणों ने डुमरी में दमकल वाहन की मांग को लेकर प्रशासन पर नाराज़गी जताई है।

resizone-elanza
rlifecare

अब सवाल ये है – क्या प्रशासन को डुमरी जैसे संवेदनशील इलाकों में फायर ब्रिगेड नहीं चाहिए? या फिर हादसे होते रहें और फाइलों में मांगें धूल फांकती रहें?

आगे की अपडेट के लिए बने रहिए मुनादी लाइव के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *