20 जनवरी को भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन का नाम तय माना जा रहा

Nitin Naveen

मुनादी Live डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी के चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पार्टी मुख्यालय में जारी कार्यक्रम के अनुसार 19 जनवरी को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी, जबकि 20 जनवरी को मतदान के बाद नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम के तहत 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन दाखिल किया जाएगा। उसी दिन शाम 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 5 बजे से 6 बजे तक नामांकन वापस लेने की समय-सीमा तय की गई है। इसके बाद 20 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस चुनाव में नितिन नवीन का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल वर्ष 2024 में ही पूरा हो चुका है और वे फिलहाल विस्तारित कार्यकाल पर हैं।

Adiwasi Mahotsav

गौरतलब है कि 14 दिसंबर को 45 वर्षीय नितिन नवीन को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद से ही पार्टी के भीतर यह चर्चा तेज हो गई थी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उन्हें ही सौंपी जाएगी। संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए खुद को और मजबूत करेगी।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

उल्लेखनीय है कि इससे पहले झारखंड में भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ था, जहां कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे। ऐसे में संगठन के राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया लगभग पूरी मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *