tulsyan

JAC 10वीं रिजल्ट 2025 : पाकुड़ की बेटी रितु बनीं राज्य की सेकेंड टॉपर, गीतांजलि ने मारी बाजी

JAC 10वीं रिजल्ट 2025

किसान और पारा शिक्षक की बेटियों ने रचा सफलता का इतिहास, मेहनत और समर्पण बनी मिसाल

रांची/पाकुड़/हजारीबाग , 27 मई 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है और इस बार छात्राओं ने सफलता की नई इबारत लिख दी है। राज्य की सेकेंड टॉपर बनीं पाकुड़ की बेटी रितु कुमारी, जिन्होंने 491 अंक (98.20%) हासिल कर पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। वहीं राज्य की टॉपर बनीं हैं गीतांजलि कुमारी, जिन्होंने 493 अंक (98.60%) के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

किसान की बेटी रितु बनीं पूरे राज्य की सेकेंड टॉपर

पाकुड़ के महेशपुर प्रखंड की रहने वाली रितु कुमारी एक साधारण किसान गौतम पाल की बेटी हैं। रितु वर्तमान में हजारीबाग स्थित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा हैं। कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों में पढ़ाई करते हुए रितु ने इस मुकाम तक पहुँचकर यह साबित कर दिया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। उनकी इस सफलता पर जिलेभर में खुशी का माहौल है।

DAV NANDRAJ

पारा शिक्षक की बेटी गीतांजलि बनीं राज्य की टॉपर

happy Teacher Day

राज्य में पहला स्थान पाने वाली गीतांजलि कुमारी ने 493 अंक अर्जित कर झारखंड भर में अपना परचम लहराया है। वह एक साधारण परिवार से आती हैं, जहाँ उनके पिता एक पारा शिक्षक हैं और परिवार में कुल तीन भाई-बहन हैं। गीतांजलि सबसे बड़ी हैं और उन्होंने इस सफलता से न केवल अपने परिवार को गौरवान्वित किया, बल्कि राज्य के लाखों विद्यार्थियों को प्रेरणा भी दी है।

resizone-elanza
rlifecare

सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता, स्थानीय लोग गदगद

गीतांजलि और रितु की सफलता की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों और सराहनाओं की बाढ़ आ गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इन छात्राओं को उनके घर जाकर सम्मानित करने की भी बात कही है।

संदेश साफ है – मेहनत और लगन से बदली जा सकती है तक़दीर

इन बेटियों की सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों, लगन, अनुशासन और आत्मविश्वास से हर सपना साकार किया जा सकता है। JAC रिजल्ट 2025 की यह दो प्रमुख कहानियाँ झारखंड की बेटियों की उड़ान का प्रतीक बन चुकी हैं।

Munadi Live की ओर से रितु और गीतांजलि को हार्दिक शुभकामनाएँ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *