शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत ‘तोहरे के मांगिला जानु’ रिलीज, दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार

Sawan special bolbam song

नेहा म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले हुआ रिलीज।

सावन और भगवान भोलेनाथ की भक्ति पर आधारित है गीत।

निर्माता रतनेश कुमार ने दर्शकों का जताया आभार।

पटना: सावन के पावन महीने में भोजपुरी संगीत प्रेमियों और भगवान शिव के भक्तों के लिए एक नया बोलबम गीत रिलीज हुआ है। भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका शिवानी सिंह का नया गीत ‘तोहरे के मांगिला जानु’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। नेहा म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले रिलीज इस गीत को दर्शकों और श्रद्धालुओं का भरपूर प्यार मिल रहा है।

भक्ति और प्रेम का सुंदर संगम
भगवान भोलेनाथ की भक्ति और सावन की आस्था से ओत-प्रोत इस गीत में प्रेम, विश्वास और श्रद्धा का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। गीत का वीडियो भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, जिसमें सोना सिंह और आनंद पांडेय की शानदार अदाकारी ने इसे और आकर्षक बना दिया है।

शिवानी सिंह की आवाज ने जीता दिल
गीत को अपनी मधुर आवाज से शिवानी सिंह ने सजाया है, जबकि इसके बोल साजन सवारिया ने लिखे हैं। संगीत सरविंद यादव ने दिया है और डिजिटल हेड विक्की यादव हैं। गीत का निर्देशन सुनील निराला ने किया है, जबकि इसके निर्माता रतनेश कुमार हैं।

निर्माता ने जताया आभार
गीत के निर्माता रतनेश कुमार ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव के भक्तों के लिए यह गीत विशेष रूप से तैयार किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि यह गीत पूरे सावन के दौरान श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनेगा। उन्होंने गीत को मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए सभी दर्शकों एवं श्रोताओं का आभार भी व्यक्त किया।

munadi live whattsapp banne.jpg

लगातार बढ़ रही लोकप्रियता
रिलीज के बाद ‘तोहरे के मांगिला जानु’ भोजपुरी बोलबम गीतों की सूची में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। गीत के व्यूज़ लगातार बढ़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

resizone elanza

Telegram channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *