tulsyan

महात्मा एन डी ग्रोवर डी ए वी पब्लिक स्कूल, बुंडू में वैदिक प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन

nd grover dav school nd grover dav school

तमाड़, 02 अप्रैल: बुंडू के गोसाइडीह स्थित महात्मा एन डी ग्रोवर डी ए वी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वैदिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ओम् ध्वजारोहण और हवन के साथ किया गया। इस आध्यात्मिक और शैक्षणिक कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने भाग लिया।

शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सुशीला गुप्ता (आजीवन संरक्षिका, आर्य समाज, रांची) और विशिष्ट अतिथि एस. एल. गुप्ता (अध्यक्ष, आर्य ज्ञान प्रचार समिति) उपस्थित रहे। विद्यालय समिति के अध्यक्ष सुनील गुप्ता सपत्नीक, सचिव अजय आर्य सपत्नीक, प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक अशोक भाटिया और अन्य गणमान्य अतिथि भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 04 02 at 5.53.29 PM 1
DAV NANDRAJ

विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता, सहिष्णुता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा, “हम दो वर्षों से इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कर रहे हैं ताकि बच्चों को वैदिक ज्ञान और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ा जा सके।”

happy Teacher Day

शिविर के दौरान वैदिक शिक्षाओं, हवन, योग, ध्यान और नैतिक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। वरिष्ठ विद्वान अशोक कुमार पाठक ने वैदिक शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हमारे समाज के नैतिक उत्थान के लिए आवश्यक है।

resizone-elanza
rlifecare

इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ। शिविर के अंतिम दिन, 03 अप्रैल को एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

कार्यक्रम में अभिभावकों की भूमिका भी सराहनीय रही, जिन्होंने बच्चों को इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *