रांची में टाइगर मोबाइल जवानों की होगी ट्रांसफर-पोस्टिंग, लंबे समय से एक जगह तैनात जवानों पर SSP का निर्देश

Ranchi Tiger Mobile personnel transfer

सुखदेवनगर थाना पहुंचे SSP, लोगों से की वन-टू-वन बातचीत

रांची: राजधानी रांची में पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर करने तथा अपराध नियंत्रण को मजबूत बनाने की दिशा में टाइगर मोबाइल जवानों की तैनाती में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने लंबे समय से एक ही थाना क्षेत्र में तैनात टाइगर मोबाइल जवानों की ट्रांसफर-पोस्टिंग करने का निर्देश दिया है। बताया गया है कि खास तौर पर ऐसे जवानों की तैनाती बदली जाएगी, जो करीब पांच साल या उससे अधिक समय से एक ही थाना क्षेत्र में लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे जवानों को दूसरे थाना क्षेत्रों में भेजने की तैयारी है, ताकि पुलिसिंग में नई टीम को जिम्मेदारी दी जा सके और अपराध नियंत्रण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।

सुखदेवनगर थाना पहुंचे SSP, लोगों से की वन-टू-वन बातचीत
दरअसल, बुधवार को रांची एसएसपी राकेश रंजन सुखदेवनगर थाना में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र के आम लोगों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। एसएसपी ने लोगों से वन-टू-वन बातचीत कर पुलिसिंग से जुड़ी शिकायतों और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र में पुलिसिंग से जुड़ी कई कमियों को उनके सामने रखा।

अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे को लेकर शिकायत
जन शिकायत कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने छोटी-मोटी आपराधिक घटनाओं, अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर भी शिकायतें कीं। कुछ लोगों का कहना था कि पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाती है, लेकिन इसके बावजूद जमीनी स्तर पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों ने पुलिस गश्त और स्थानीय स्तर पर निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत बताई।
लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद एसएसपी ने पुलिसिंग में सुधार और अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

DAV NANDRAJ

पांच साल से एक जगह तैनात जवानों की बदलेगी तैनाती
एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि पुलिस विभाग में समय-समय पर ट्रांसफर-पोस्टिंग एक सामान्य प्रक्रिया है। लंबे समय तक किसी एक थाना क्षेत्र में तैनात रहने से पुलिसकर्मी वहां की परिस्थितियों और स्थानीय गतिविधियों से काफी हद तक परिचित हो जाते हैं। ऐसे में लंबे समय से एक ही क्षेत्र में तैनात जवानों को दूसरे इलाकों में जिम्मेदारी देने से पुलिसिंग में नया बदलाव लाया जा सकता है। इससे अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जवानों का अनुभव साझा होगा और अपराध नियंत्रण की व्यवस्था को मजबूत करने में भी मदद मिल सकती है। इसी उद्देश्य से करीब पांच साल या उससे अधिक समय से एक ही जगह तैनात टाइगर मोबाइल जवानों की तैनाती में बदलाव की तैयारी की जा रही है।

happy Teacher Day

थानों में लगातार आयोजित हो रहा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम
एसएसपी ने बताया कि रांची जिले के अलग-अलग थानों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य पुलिस और आम लोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी सीधे पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाना है। इसी क्रम में एसएसपी सुखदेवनगर थाना पहुंचे थे। यहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और पुलिसिंग से संबंधित शिकायतों एवं सुझावों को उनके सामने रखा। एसएसपी ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया। साथ ही स्थानीय स्तर पर अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग में सुधार और आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता देने की बात कही।

Read more: रांची में टाइगर मोबाइल जवानों की होगी ट्रांसफर-पोस्टिंग, लंबे समय से एक जगह तैनात जवानों पर SSP का निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *