...

दिल्ली में पहचान छिपाकर रह रही झारखंड की महिला नक्सली गिरफ्तार

झारखंड नक्सली गिरफ्तारी

मुनादी डेस्क: दिल्ली पुलिस ने झारखंड की एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। यह 23 वर्षीय महिला पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुदाबुरु गांव की रहने वाली है और पिछले चार वर्षों से दिल्ली में पहचान छिपाकर रह रही थी।

दिल्ली में हाउस क्लीनिंग का काम कर रही थी

गिरफ्तार महिला नक्सली दिल्ली के पीतमपुरा स्थित महाराणा प्रताप एन्क्लेव में घरेलू सहायिका (हाउस क्लीनिंग) का काम कर रही थी। पुलिस ने कई महीनों तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और फिर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस का बयान

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

दिल्ली पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला की गतिविधियों को ट्रैक किया गया और उसे पकड़ने में सफलता मिली।

resizone elanza

फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल

पुलिस जांच में पता चला कि महिला 2020 में दिल्ली आई थी और फर्जी आधार कार्ड के जरिए नोएडा व दिल्ली में घरेलू सहायिका का काम कर रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दिल्ली में वह किन लोगों के संपर्क में थी और माओवादी संगठनों के साथ उसका क्या संबंध था।

गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने झारखंड पुलिस से संपर्क किया है और जल्द ही उसे संबंधित राज्य की पुलिस को सौंपा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *