चतरा में रेलवे साइडिंग के पास फायरिंग, सोशल मीडिया पर गिरोह का दावा

Chatra Firing

पिपरवार थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश


चतरा: चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत राजधर रेलवे साइडिंग के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह गोलीबारी किसी को नुकसान पहुंचाने के बजाय क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई थी।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पोस्ट में गिरोह ने ली जिम्मेदारी
घटना के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर एक कथित प्रेस विज्ञप्ति वायरल हुई, जिसमें राहुल सिंह गिरोह ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में दावा किया गया है कि राजधर रेलवे साइडिंग के समीप कल्याणपुर चौक पर ट्रांसपोर्टिंग हाईवा को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई।

मुन्ना अंसारी का नाम उछाला
गिरोह की ओर से जारी बयान में इस पूरी घटना के लिए मुन्ना अंसारी को जिम्मेदार ठहराया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

कोयलांचल क्षेत्र में काम करने वालों को धमकी
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के विभिन्न रेलवे साइडिंग पर कार्यरत लोगों को चेतावनी दी गई है। पोस्ट में कहा गया है कि यह फायरिंग केवल चेतावनी के तौर पर की गई है।

resizone elanza

गिरोह ने यह भी दावा किया है कि पहले की तरह “व्यवस्था बनाकर” काम करने को कहा गया है और ऐसा नहीं करने पर आगे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्ट की सत्यता की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। पिपरवार थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट वास्तविक है या किसी तरह से दहशत फैलाने के लिए फर्जी तरीके से जारी की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।

कानून-व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
रेलवे साइडिंग और कोयलांचल क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं ने एक बार फिर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *