hemant
Tulsyan

रजरप्पा सीसीएल गेस्ट हाउस में पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त | पूजा कर उत्कृष्ट वोलेंटियर्स को किया सम्मानित

रजरप्पा दौरा

रामगढ़: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज रजरप्पा पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना की, वहीं मतदाता जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। सीईसी ने प्रेस से बातचीत में भारत के चुनावी व्यवस्था की ताकत को भी रेखांकित किया।

रजरप्पा सीसीएल गेस्ट हाउस पहुंचे भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, जिन्होंने सबसे पहले मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर रामगढ़ उपायुक्त चंदन कुमार, एसपी अजय कुमार, एसडीएम अनुराग कुमार सहित प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

image 16

इसके बाद उन्होंने सीसीएल ऑफिसर्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और मतदाता जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वोलेंटियर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान शिक्षा बेहद ज़रूरी है।

DAV NANDRAJ

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि भारत में 10 लाख मतदान केंद्रों पर दो करोड़ से अधिक लोग चुनाव में शामिल होकर लोकतंत्र की नींव को मज़बूत करते हैं। यह विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक आयोजन है, जिसमें 100 करोड़ से ज्यादा लोग मताधिकार का प्रयोग करते हैं।

maa-ram-pyari

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त, ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारत के हर कोने में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हम लगातार मतदाता जागरूकता और प्रणाली को सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं…

Jaipur

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस दौरे से रामगढ़ और आसपास के जिलों में मतदान जागरूकता अभियान को नई ऊर्जा मिली है। प्रशासन और आम लोगों ने इस प्रयास की सराहना की है।

resizone-elanza
rlifecare

बने रहिए मुनादी लाइव के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *