कोडरमा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल में छापेमारी कर 5 गिरफ्तार, 3 युवतियां रेस्क्यू

Koderma Sex Racket

SP के निर्देश पर हुई कार्रवाई, बाबा होटल से आपत्तिजनक सामान और वाहन भी जब्त

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां मोड़ स्थित बाबा होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया है। कार्रवाई के दौरान होटल से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन, शराब और कई अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 1 अगस्त की रात सूचना मिली थी कि बाबा होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी में तीन ग्राहक गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से तीन लोगों को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के नवादा जिले के रहने वाले रंजीत कुमार और वीरेंद्र कुमार के अलावा कोडरमा निवासी मो. एहतेशाम शामिल हैं। पुलिस फिलहाल इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे इस नेटवर्क से कब से जुड़े थे और इनके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे।

ब्रोकर और होटल मैनेजर भी पुलिस की गिरफ्त में
जांच के दौरान पुलिस ने देह व्यापार में कथित मध्यस्थ की भूमिका निभाने के आरोप में उरवां निवासी कैलाश प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार किया है। वहीं होटल के मैनेजर रवि कुमार, जो गिरिडीह जिले के मरकच्चो क्षेत्र का रहने वाला है, उसे भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब होटल प्रबंधन की भूमिका और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

Adiwasi Mahotsav

तीन महिलाओं को कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू
छापेमारी के दौरान होटल से तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है और नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

होटल से मिला आपत्तिजनक सामान
तलाशी के दौरान पुलिस ने होटल से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। इनमें कंडोम, इस्तेमाल किए गए कंडोम, शराब की बोतलें, खाली बोतलें, सिगरेट, शक्तिवर्धक टैबलेट, मोबाइल फोन और होटल का आगंतुक रजिस्टर शामिल है। बरामद रजिस्टर और मोबाइल फोन अब जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य माने जा रहे हैं। पुलिस इनकी जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में यह गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं।

resizone elanza

Telegram channel

दो कार और इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त
कार्रवाई के दौरान होटल परिसर से दो चारपहिया वाहन और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार जब्त वाहनों का उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है। जांच के दायरे में होटल आने-जाने वाले लोगों की पहचान भी शामिल है।

चंदवारा थाना में दर्ज हुआ मामला
पूरे मामले में चंदवारा थाना में संबंधित धाराओं और अनैतिक देह व्यापार से जुड़े प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जिनकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जिस होटल में कथित रूप से लंबे समय से देह व्यापार संचालित हो रहा था, उसकी भनक स्थानीय चंदवारा पुलिस को नहीं लग सकी। जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिलैया थाना पुलिस ने की, जबकि स्थानीय चंदवारा पुलिस को बाद में इसकी जानकारी दी गई। इसे लेकर अब यह सवाल उठ रहा है कि यदि पहले ही निगरानी होती तो इस अवैध कारोबार पर पहले रोक लगाई जा सकती थी।

बताया जा रहा है कि जिस बाबा होटल में छापेमारी हुई, उसके संचालक का नाम गौरी शंकर वर्णवाल बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी होटल संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है और आधिकारिक रूप से इस संबंध में कोई निष्कर्ष जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *