AI ऑटोमेटेड स्पैम कॉल पर TRAI सख्त, प्राइवेट नंबर से कॉल पर होगी कार्रवाई
नई दिल्ली: लगातार बढ़ रहे स्पैम और ऑटोमेटेड कॉल से मोबाइल यूजर्स को राहत देने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने नियमों को और सख्त करने की तैयारी की है। नई व्यवस्था में AI और ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए की जाने वाली व्यावसायिक कॉल को लेकर नियम स्पष्ट किए जा रहे हैं।…
