hemant
Tulsyan

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया डिमना में 1200 बेड के नवनिर्मित अस्पताल का उद्घाटन, कहा- कोल्हान के लिए ऐतिहासिक दिन

हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, और मंत्री रामदास सोरेन ने आज डिमना में नवनिर्मित 1200 बेड के विशाल अस्पताल का उद्घाटन किया। तीनों नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अस्पताल भवन का उद्घाटन किया और साथ ही ओपीडी सेवा की शुरुआत की। इस अस्पताल से कोल्हान क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल के डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत की। ओपीडी सेवा का आज से ही शुभारंभ कर दिया गया, जिससे स्थानीय नागरिकों को तत्काल चिकित्सा सेवाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं की सराहना की और इसे क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान बताया।

उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री बालीगुमा स्थित तिलका स्टेडियम पहुंचे, जहाँ उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह कोल्हान क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, जब 1200 बेड का यह अस्पताल जनता को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान झारखंड सरकार द्वारा मजदूरों की मदद और पूरे देश को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का जिक्र करते हुए झारखंड की भूमिका को सराहा।

DAV NANDRAJ

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में विकास कार्यों को रोकने के लिए विरोधी दल लगातार साजिश रचते हैं और सरकार गिराने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे विधायक और मुख्यमंत्री को खरीदने का प्रयास कर रहे हैं। बावजूद इसके, झारखंड राज्य लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है और गरीब राज्य होने के बावजूद देश में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *