...

RE-NEET UG 2026: बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं हुआ तो भी दे सकेंगे परीक्षा, NTA ने जारी की गाइडलाइन

RE-NEET UG 2026 Guidelines

परीक्षा से तीन दिन पहले NTA का बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाली RE-NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा में अब केवल तीन दिन शेष हैं और ऐसे में एनटीए ने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन तथा परीक्षा केंद्र में प्रवेश को लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। नए निर्देशों के अनुसार यदि किसी अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन तकनीकी कारणों से नहीं हो पाता है, तो उसे परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर ही एक विशेष अंडरटेकिंग (घोषणा पत्र) भरना होगा, जिसके बाद उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन फेल होने पर क्या होगा?
एनटीए के अनुसार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन एक तकनीकी प्रक्रिया है और कई बार इंटरनेट कनेक्टिविटी, उपकरणों में खराबी, डेटा मिसमैच या अन्य तकनीकी कारणों से सत्यापन में समस्या आ सकती है। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के मुताबिक ऐसी स्थिति में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। यदि बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पाता है तो केंद्र पर उपलब्ध कराए जाने वाले निर्धारित फॉर्मेट में अंडरटेकिंग भरकर परीक्षा में शामिल हुआ जा सकता है।

परीक्षा केंद्र पर इन नियमों का करना होगा पालन
बारिश के मौसम को देखते हुए विशेष छूट एनटीए ने कहा है कि छात्र अपने एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेजों को पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में रखकर ला सकते हैं ताकि बारिश के कारण दस्तावेज खराब न हों।

ड्रेस कोड का रखें ध्यान
विद्यार्थियों को हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। साथ ही फुल स्लीव की जगह हाफ स्लीव कपड़े पहनकर आने को कहा गया है।

  • हल्के रंग के कपड़े पहनें
  • हाफ स्लीव कपड़ों को प्राथमिकता दें
  • चप्पल या साधारण फुटवियर पहनकर आएं
  • ऊंची हील और भारी जूते पहनने से बचें
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित
परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

resizone elanza

प्रतिबंधित वस्तुओं में शामिल हैं:

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच
  • ब्लूटूथ डिवाइस
  • ईयरफोन
  • कैलकुलेटर
  • अन्य कम्युनिकेशन डिवाइस

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रतिबंधित वस्तु के साथ पकड़े जाने पर परीक्षा नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

  • भारी ज्वेलरी और मेटल आइटम पर रोक
    परीक्षार्थियों को बड़े बटन वाले कपड़े, भारी बेल्ट, बड़े बकल, धातु से बने आभूषण और अन्य मेटलिक वस्तुएं पहनकर आने से बचने की सलाह दी गई है।
  • धार्मिक प्रतीकों और पोशाक को मिली अनुमति
    एनटीए ने धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीकों और पोशाक पहनने की अनुमति दी है। हालांकि ऐसे अभ्यर्थियों को सामान्य समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इन छात्रों की अतिरिक्त जांच की जाएगी और उन्हें प्रवेश से पहले संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी होगी।
  • पारदर्शी बोतल ले जा सकेंगे छात्र
    परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में पारदर्शी पानी की बोतल लेकर जा सकते हैं। वहीं ओएमआर शीट भरने के लिए पेन केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।

छात्रों को समय से पहले पहुंचने की सलाह
एनटीए ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पहुंचें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। एजेंसी का कहना है कि सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए इस बार निगरानी व्यवस्था पहले से अधिक सख्त रखी गई है।

RE-NEET UG 2026 को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए केंद्र सरकार, एनटीए और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से तैयारी में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *