...

राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की जीत पर बोले डॉ. प्रदीप वर्मा- यह विकास की जीत है

Parimal Nathwani's victory

भाजपा सांसद ने जीत को बताया जनहित और सुशासन की राजनीति की विजय

रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने नाथवानी को जीत की बधाई देते हुए इसे झारखंड के विकास, स्थिरता और जनहित की राजनीति की जीत बताया है। डॉ. वर्मा ने कहा कि यह जीत केवल किसी एक उम्मीदवार की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि उन जनप्रतिनिधियों की सोच की जीत है जो राज्य के विकास और जनता के हितों को सर्वोपरि मानते हैं।

“विधायकों ने अंतरात्मा की आवाज पर किया मतदान”
डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में विधायकों ने अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए मतदान किया और विकासोन्मुखी नेतृत्व को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का उपयोग झारखंड की जनता की आकांक्षाओं और राज्यहित को ध्यान में रखकर किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम यह दर्शाता है कि विकास, सुशासन और सकारात्मक राजनीति की सोच को समर्थन मिला है।

झारखंड के विकास में रहा है नाथवानी का योगदान
भाजपा सांसद ने कहा कि परिमल नाथवानी का झारखंड के औद्योगिक, सामाजिक और विकासात्मक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान रहा है। राज्य के विकास को लेकर उनकी प्रतिबद्धता और अनुभव आने वाले समय में झारखंड के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि नाथवानी ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और राज्य की प्रगति के लिए लगातार प्रयास किए हैं।

राज्यसभा में झारखंड की आवाज होंगे मजबूत
डॉ. वर्मा ने विश्वास जताया कि परिमल नाथवानी संसद के उच्च सदन राज्यसभा में झारखंड के हितों को मजबूती के साथ उठाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने, रोजगार के अवसर सृजित करने और आधारभूत संरचनाओं के विकास को गति देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नाथवानी के अनुभव का लाभ झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

एनडीए समर्थक विधायकों का जताया आभार
डॉ. प्रदीप वर्मा ने चुनाव में समर्थन देने वाले सभी एनडीए समर्थक विधायकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनहित, विकास और सुशासन की विचारधारा की जीत है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव का यह परिणाम झारखंड की राजनीति में एक सकारात्मक संदेश देता है और आने वाले समय में राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *