JPSC-JSSC Scam: छात्रों का आंदोलन होगा और तेज, 29 जुलाई को पदयात्रा, 6 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐला

Student Protest

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आंदोलनकारियों ने अब आंदोलन के अगले चरण की घोषणा करते हुए 29 जुलाई को रांची में पदयात्रा और 6 अगस्त को झारखंड विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया है। यह घोषणा सोमवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में चल रहे दिवा-रात्रि सत्याग्रह धरना के तीसरे दिन आयोजित प्रेस वार्ता में की गई।

29 जुलाई को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से निकलेगी पदयात्रा
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि 29 जुलाई को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य सरकार का ध्यान प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की ओर आकर्षित करना और छात्रों की मांगों को मजबूती से उठाना है।

6 अगस्त को विधानसभा घेरने की घोषणा
आंदोलनकारियों ने घोषणा की कि झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन 6 अगस्त को बड़ी संख्या में छात्र और अभ्यर्थी विधानसभा का घेराव करेंगे। छात्रों का कहना है कि वे सरकार से JPSC और JSSC से जुड़ी विवादित परीक्षाओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने तथा इन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग करेंगे।

CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग
छात्र आंदोलन की प्रमुख मांगें हैं—

  • JPSC और JSSC की विवादित परीक्षाओं की CBI से निष्पक्ष जांच कराई जाए।
  • जिन परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोप हैं, उन्हें रद्द किया जाए।
  • दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
  • भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
munadi live whattsapp banne.jpg

“न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा”
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता और सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य की रक्षा के लिए किया जा रहा है।

resizone elanza

Telegram channel

अब तक 10 आरोपी न्यायिक हिरासत में
आंदोलनकारियों ने दावा किया कि JPSC और JSSC परीक्षा विवाद की जांच के दौरान अब तक 10 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। साथ ही उनका कहना है कि जांच एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी भी मिली है। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे।

धरना स्थल पर छात्र और अभिभावक रहे मौजूद
सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में छात्र नेताओं के अलावा कई अभ्यर्थी और अभिभावक भी मौजूद रहे। इनमें विशाल कुमार गौरव, शिल्पी कुमारी, राकेश कुमार, सविता कुमारी, सूर्य प्रकाश कुमार, राजकुमार कश्यप और ममता कुमारी सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *