hemant
Tulsyan

खूंटी में दो नाबालिग सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, 3 आरोपी गिरफ्तार; चौथा फरार

खूंटी में नाबालिग बहनों से कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस कार्रवाई

तीसरी बच्ची शोर मचाकर बच निकली, POCSO समेत गंभीर धाराओं में केस

रांची/खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले से दो नाबालिग सगी बहनों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मुरहू थाना क्षेत्र की रहने वाली दोनों बहनों समेत तीन नाबालिग बच्चियों को आरोपियों ने घूमने और घर छोड़ने के बहाने अपने साथ लिया। इसके बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया और बच्चियों को अलग-अलग सुनसान स्थानों पर ले गए। पुलिस के अनुसार, घटना में दो सगी बहनों के साथ यौन हिंसा की शिकायत सामने आई है, जबकि उनके साथ मौजूद तीसरी नाबालिग बच्ची किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बच निकली। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

एक सप्ताह पहले हुई थी आरोपियों से पहचान
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्चियों की आरोपियों में से एक युवक से करीब एक सप्ताह पहले पहचान हुई थी। सोमवार को आरोपी युवक तीनों नाबालिग बच्चियों को घर छोड़ने और घुमाने की बात कहकर स्कूटी और बाइक से मारंगहादा इलाके की ओर ले गया। इनमें दो बच्चियां सगी बहनें हैं और मुरहू थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं, जबकि तीसरी बच्ची सायको क्षेत्र की निवासी बताई गई है। आरोप है कि रास्ते में युवक ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद बच्चियों को अलग-अलग सुनसान स्थानों पर ले जाया गया।

तीसरी बच्ची शोर मचाकर बच निकली
एफआईआर के अनुसार, सुनसान स्थान पर दो सगी बहनों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वहीं, तीसरी नाबालिग बच्ची ने रोते हुए शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी उसे छोड़कर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िताओं ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्चियों को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

DAV NANDRAJ

POCSO समेत गंभीर धाराओं में केस
मामले में महिला थाना में चार आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल मुंडा उर्फ राहुल मुंडा (19), मनीष लोहरा और मनसा टुटी के रूप में हुई है। वहीं, चौथे आरोपी प्रभु सहाय (26) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी बालिग हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

maa-ram-pyari

खूंटी DSP ने क्या कहा?
महिला थाना सह एएचटीयू थाना प्रभारी निशा कुमारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। खूंटी DSP मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्चियों की मेडिकल जांच समेत आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Read more: खूंटी में दो नाबालिग सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, 3 आरोपी गिरफ्तार; चौथा फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *