झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की धुआंधार तैयारी, योगी आदित्यनाथ करेंगे तीन विशाल जनसभाएं

Yogi Adityanath

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होने जा रहा है। इस चुनावी रण में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और बड़े नेताओं की जनसभाओं का दौर शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को झारखंड के तीन महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा करेंगे।

योगी आदित्यनाथ का चुनाव प्रचार करने का अंदाज हमेशा खास रहता है। वे अपने प्रखर हिंदुत्व और धारदार वक्तव्यों के लिए जाने जाते हैं, जिनसे जनसभा स्थल पर एक खास माहौल बन जाता है। लोगों की भीड़ उन्हें सुनने के लिए घंटों इंतजार करती है। योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का भाजपा को चुनावी लाभ मिलता है, खासकर हिंदुत्व समर्थक मतदाताओं में। उनकी फैन फॉलोइंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा में सबसे ज्यादा मानी जाती है।

यह रहेगा योगी का शेड्यूल

Adiwasi Mahotsav

डोमचांच (कोडरमा): सुबह 10:30 बजे, चंद्रावती स्कूल ग्राउंड

happy Teacher Day
happy Teacher Day

बड़कागांव (हजारीबाग): दोपहर 12:00 बजे, प्लस टू हाई स्कूल मैदान

resizone elanza

Telegram channel

जमशेदपुर: दोपहर 1:30 बजे, आम बागान ग्राउंड

योगी आदित्यनाथ की ये जनसभाएं भाजपा समर्थकों और एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भरेंगी। उनका दौरा झारखंड की चुनावी फिजा में बदलाव लाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें भाजपा को हिंदुत्व के चेहरे और मुद्दों पर बड़ी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *