...

सरकारी स्कूल के पास चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री, पैकिंग मशीन, बोतलें और ढक्कन बरामद

नकली शराब फैक्ट्री भंडाफोड़ नकली शराब फैक्ट्री भंडाफोड़

निरसा में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध फैक्ट्री संचालक फरार

धनबाद: धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के हिक्की मडाल में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नकली मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह अवैध फैक्ट्री सरकारी विद्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर चलाई जा रही थी, जिसका सरगना विकास साहनी और उसका सहयोगी सुशीलाल मुर्मू बताया जा रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने सुशीलाल मुर्मू के घर से हजारों लीटर कच्चा स्प्रिट जब्त किया। इसके अलावा सिग्नेचर, रॉयल स्टैग और मैकडॉनल्ड B7 ब्रांड के ढक्कन, पैकिंग मशीन, रेपर और ब्रांडेड शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुईं। पुलिस के पहुंचते ही मुख्य आरोपी विकास साहनी मौके से फरार हो गया। छापेमारी के दौरान घर के पीछे बने सरकारी शौचालय में छिपाई गई पैकिंग मशीनें भी जब्त की गईं।

Screenshot 2025 08 13 095707

उत्पाद आयुक्त रामलाली रवानी ने बताया कि विकास साहनी के खिलाफ पहले भी नकली शराब के कई मामले दर्ज हैं, लेकिन वह कानून से बेखौफ होकर इस धंधे को जारी रखे हुए था। उन्होंने कहा, “यह कार्रवाई प्रशासन की नकली शराब के खिलाफ सजगता और कड़ी कार्रवाई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस सफलता से क्षेत्र में नकली शराब की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।”

Screenshot 2025 08 13 095903

पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *