mela

राज्यसभा चुनाव: CM हेमंत और कल्पना सोरेन ने डाला वोट, NDA ने पूरा किया मतदान

Jharkhand Assembly

रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन विधानसभा पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधानसभा परिसर में सुबह से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज बनी हुई हैं।

राज्यसभा चुनाव में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। एक ओर एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी मैदान में हैं, जबकि इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो और कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

NDA विधायकों ने पूरा किया मतदान
जानकारी के अनुसार एनडीए खेमे के सभी विधायक अपना मतदान कर चुके हैं। भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने परिमल नाथवानी के समर्थन में मतदान किया है। वहीं खबर लिखे जाने तक इंडिया गठबंधन के कई विधायक मतदान की प्रक्रिया में शामिल हो रहे थे।

चंपाई सोरेन ने जताया भरोसा
मतदान के बाद विधानसभा से बाहर निकलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और विधायक पूर्णिमा साहू ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान चंपाई सोरेन ने एनडीए समर्थित उम्मीदवार की जीत का भरोसा जताया और कहा कि परिणाम आने पर तस्वीर साफ हो जाएगी।

munadi live whattsapp banne.jpg

शाम 4 बजे तक मतदान, 5 बजे से मतगणना
राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतों की गणना शुरू होगी और शाम 5 बजे के बाद नतीजे सामने आने की संभावना है। चुनाव परिणाम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ-साथ पूरे राज्य की नजरें विधानसभा पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *