रांची RSS कार्यालय हमला: कोडरमा से दबोचे गए दो आरोपी, NIA ने संभाली जांच

Petrol bomb attack

आधी रात RSS मुख्यालय पर हमला, लोहरदगा से आए थे आरोपी

dipika pandey sing
दीपक कुमार थाना प्रभारी रामगढ़ घाटों
द हॉप मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रांची रोड मरार रामगढ़
बिहार फाऊंडरी एंड कास्टिंग लिमिटेड इंडस्ट्रीज एरिया मरार रामगढ़
मां तारा सेवा समिति
मां सेवा यतन हॉस्पिटल
रजरप्पा थाना प्रभारी श्री कृष्ण कुमार
रमेश रविदास
रमेश सिंह
राधा गोविंद यूनिवर्सिटी लाल की घाटी रामगढ़
रोटरी रामगढ़ सिटी के पूर्व अध्यक्ष श्री आदर्श चौधरी
रोटेरियन हरीश चौधरी
होटल सम्राट गोला रोड
होटल तेजस
होटल ट्रीट थाना चौक रामगढ़
15 Aug 2026 poat Ads Ramgarh

रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष जांच दल (SIT) ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को कोडरमा जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी वारदात के बाद स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से भागने की कोशिश कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी लोहरदगा से रांची आए थे और मंगलवार देर रात RSS कार्यालय को निशाना बनाया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हमला रात 12:36 बजे और 12:39 बजे दो बार किया गया।

कोडरमा से गिरफ्तारी, रफीगंज में उतारी गई ट्रेन
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कोडरमा में हो गई थी, लेकिन तब तक ट्रेन खुल चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने समन्वय स्थापित कर गया जिले के रफीगंज स्टेशन पर दोनों आरोपियों को ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया। अब उनसे पूछताछ की जा रही है और कई महत्वपूर्ण खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

ccl.psd
Cambrian public school
RKDF University
Sarla Birla school
Vedanta iron steel
आशुतोष सिंह कुज्जू थाना प्रभारी
झारखंड हॉस्पिटल
डीड राइटर रामगढ़ 1
थेरेपी वर्ल्ड स्पा
बागड़िया ब्रदर श्याम कंपलेक्स
प्रो केयर डेंटल क्लिनिक
पॉली डॉग हॉस्पिटल रांची
न्यू रामगढ़ टेंट हाउस
निवेदक श्री सदानंद कुमार
निवेदक नवीन प्रकाश पांडे थाना प्रभारी रामगढ़ थाना

एक फेंक रहा था बम, दूसरा बना रहा था वीडियो
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना के दौरान एक आरोपी पेट्रोल बम फेंक रहा था, जबकि दूसरा पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर उनकी पहचान संभव हो सकी।

सेंट्रल हार्डवेयर
सतीश गुप्ता
श्री शंकर मिश्रा
श्री पंकज कुशवाहा
श्री कृष्ण विद्या मंदिर
श्री आजाद सिंह
अनिल शर्मा सर
किशन जयसवाल
गोविंद मेवाड़
छोटू सिंह
जॉनी अग्रवाल
डॉ. राकेश सिंह
तिलक राज मंगलम
बंटी मोदी
मनोज अग्रवाल
मुकेश राम
राजू गुप्ता उर्फ जयनारायण साहू
राहुल कुमार उर्फ सोनू

पहली बार RSS कार्यालय पर हुआ ऐसा हमला
राजधानी रांची में स्थित RSS के प्रदेश कार्यालय पर इस तरह का हमला पहली बार हुआ है। घटना के समय कार्यालय परिसर में लगभग 20 लोग मौजूद थे और कुछ कर्मचारी सो रहे थे। राहत की बात यह रही कि हमले में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

munadi live whattsapp banne.jpg

NIA की टीम ने भी किया निरीक्षण
मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम भी रांची पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने RSS पदाधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली।

resizone elanza

Telegram channel

SIT कर रही है व्यापक जांच
पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है। घटना के बाद कई स्थानों पर छापेमारी की गई और संदिग्धों से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। जांच एजेंसियां हमले के पीछे की मंशा, संभावित साजिश और अन्य जुड़े लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं।

FIR दर्ज, कई एंगल पर जांच
RSS के प्रांत कार्यालय प्रमुख नरसिंह कुमार की शिकायत पर चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस और जांच एजेंसियां इस मामले को सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील मामले के रूप में देख रही हैं। अब सभी की नजर आरोपियों से पूछताछ में सामने आने वाले खुलासों पर टिकी है, जिससे इस हमले के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *