...

विधायक अंबा प्रसाद ने महुदी में धान रोपाई की, किसानों के साथ बिताए खास पल

महुदी धान रोपाई

हजारीबाग : बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र में पड़ने वाले कांडतरी पंचायत के महुदी गांव में धान रोपाई की। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ट्रांसफार्मर उद्घाटन करने के बाद महूदी पहुंची थी। वहां से लौटते समय उनकी नजर अचानक खेतोंं में धान की रोपाई करती महिलाओं पर पड़ी।

किसानों के बीच

इसके बाद विधायक ने भी माथे पर टोकरी लेकर किसान व महिलाओं साथ धान के पौधों की रोपाई में जुट गई। बता दें कि विधायक अक्सर ही किसी न किसी चीजों को लेकर सुर्खियों में रहती आईं हैं।

बड़कागांव

विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि किसान और उनके लहलहाते खेत, कृषि कार्य को करते हुए किसानों के बीच रहने का जो आत्मीय सुख है,वो शायद कहीं और नहीं है।

मौके पर जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख बचनदेव कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे,पंचायत अध्यक्ष मनोज ठाकुर,युवा प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार, दशरथ महतो, बिंदु दांगी, दामोदर मेहता, सुरेश महतो,प्रेमचंद महतो, सहेस महतो, दशरथ महतो, दिनेश्वर पासवान, निरंजन कुमार समेत कई महिला पुरुष मौजूदथे।

विधायक अंबा प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *