गालूडीह सीएचसी संचालक हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Galudih Murder

East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र में सीएचसी केंद्र संचालक तारापद महतो की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

दो युवकों की गिरफ्तारी, हथियार और बाइक बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  • विकास दुबे उर्फ राहुल दुबे (21 वर्ष) – निवासी बिरसानगर थाना क्षेत्र, जोन नंबर-1
  • अभिषेक कुमार उर्फ गोलू उर्फ हैप्पी (21 वर्ष) – निवासी टेल्को खड़ंगाझाड़

पुलिस ने आरोपियों के पास से

  • एक देसी कट्टा
  • खून लगा चाकू
  • वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
  • एक खोखा बरामद किया है।

वाहन जांच के दौरान पकड़े गए आरोपी
ग्रामीण एसपी ऋषि गर्ग ने बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एमजीएम थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को रोका। संदेह के आधार पर तलाशी ली गई, जिसमें हत्या से जुड़े अहम सबूत बरामद हुए। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

munadi live whattsapp banne.jpg

जमीन विवाद बना हत्या की वजह
ग्रामीण एसपी के अनुसार, इस हत्याकांड की मुख्य वजह जमीन विवाद है। मृतक तारापद महतो ने पूर्व में जितेंद्र दुबे के खिलाफ जमीन विवाद को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। जितेंद्र दुबे फिलहाल जेल में बंद है।

resizone elanza

Telegram channel

पुलिस जांच में सामने आया है कि जितेंद्र दुबे के परिजनों ने ही इस हत्या की साजिश रची, जिसे गिरफ्तार आरोपियों के जरिए अंजाम दिया गया।

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी
पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

ग्रामीण एसपी ने भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल सभी दोषियों को जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *