...

मुख्यमंत्री से अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात

_हेमन्त सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रधान सचिव राहुल पुरवार, एडीजी प्रिया दुबे, एडीजी टी. कांडासामी, डीआईजी (कार्मिक) नौशाद आलम और रामगढ़ के एसपी अजय कुमार मौजूद रहे।

इस मुलाकात को प्रशासनिक समन्वय और राज्य की प्रगति के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। हालांकि, बैठक में चर्चा का विषय सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *