सरला बिरला पब्लिक स्कूल में शतरंज चैंपियनशिप

सरला बिरला पब्लिक स्कूल

रांची : सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची ने 29 और 30 नवंबर, 2024 को विद्यालय परिसर में इंटर-स्कूल शतरंज चैंपियनशिप 2024-25 की मेजबानी की। यह चैम्पियनशिप रांची सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स द्वारा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय और ऑल झारखंड शतरंज एसोसिएशन के संयुक्त सचिव श्री दीपक कुमार उपस्थित थे। प्रतियोगिता का प्रारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों और प्रतिभागियों के स्वागत में विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया। प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने उपस्थित प्रतियोगियों एवं अतिथियों को संबोधित किया। साथ ही खेलों के नियमों की घोषणा की। प्रतियोगिता में रांची के 18 स्कूलों के 183 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता चार श्रेणियों- अंडर 11, अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 में आयोजित की गई थी।

परिणामों की घोषणा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंडर-11 (बाॅय) वर्ग में ब्रिजफोर्ड स्कूल तुपुदाना के उजन मंडल ने पहला स्थान, कैराली स्कूल रांची के श्रेयांश राज ने दूसरा स्थान और कैराली स्कूल रांची के विवान वैदिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 (बाॅय) वर्ग में लोयोला कॉन्वेंट स्कूल के जाकी शाद ने पहला स्थान, शारदा ग्लोबल स्कूल के शान जरांग बोरो ने दूसरा स्थान और डीएवी पब्लिक स्कूल गांधी नगर के अपूर्व सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 (बाॅय) वर्ग में शारदा ग्लोबल स्कूल के अक्षर कुमार मिश्रा ने पहला स्थान, जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के तेजस राज ने दूसरा स्थान और जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के आदित्य कुमार झा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

image 11

अंडर-19 (बाॅय) वर्ग में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल के पीयूष छेत्री ने पहला स्थान, मनन विद्या के ध्रुव कुमार मुंडा ने दूसरा स्थान और एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल के कुमार शाश्वत ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-11 (गर्ल) वर्ग में चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल की दामिनी तिर्की ने पहला स्थान, विद्या विकास पब्लिक स्कूल की यामिनी याशिर ने दूसरा स्थान और विद्या विकास पब्लिक स्कूल की कविका राज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

munadi live whattsapp banne.jpg

अंडर-14 (गर्ल) वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर की श्रेया सुमन ने पहला स्थान, डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर की अन्विता दास ने दूसरा स्थान और जवाहर विद्या मंदिर की यशिका प्रेरणा दादेल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 (गर्ल) वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर की मानशी सिंह ने प्रथम स्थान, लोयोला कॉन्वेंट स्कूल की अनन्या चैरसिया ने दूसरा स्थान तथा सुरेन्द्रनाथ सेंटेनरी स्कूल की सान्या सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

resizone elanza

Telegram channel

प्राचार्या परमजीत कौर ने विजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शतरंज का खेल खिलाड़ी की मानसिक चपलता का पता लगाता है और इसमें उत्कृष्टता हासिल करना उनके संज्ञानात्मक कौशल और त्वरित निर्णय लेने के कौशल को प्रदर्शित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि शतरंज जो बोर्ड पर लड़ाई का खेल है, जीवन कौशल, रचनात्मकता, कल्पना, समस्या समाधान और निर्णय लेने के कौशल का प्रतीक है। यह खेल नवाचार और रचनात्मकता को भी बढ़ावा देता है जिस पर एनइपी 2020 द्वारा भी जोर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *