hemant
Tulsyan

अदाणी फाउंडेशन ने 150 टीबी रोगियों को दिया पोषण पैकेट

CSR पहल CSR पहल

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत CSR की मिसाल, 13 अगस्त को और 150 मरीजों को मिलेगा लाभ

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में आज अदाणी फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए 150 टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार पैकेट प्रदान किए। यह वितरण नगर परिषद गोड्डा क्षेत्र के मरीजों के लिए किया गया, जबकि शेष 150 मरीजों को कल 13 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट में पैकेट वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ गोड्डा उपायुक्त अंजली यादव, अदाणी पावर गोड्डा के सीबीओ प्रसून चक्रवर्ती और गोड्डा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चन्द्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा,

“सरकार द्वारा सभी टीबी रोगियों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन समय पर दवा, पौष्टिक आहार और सामुदायिक सहयोग, मरीजों के स्वस्थ होने की प्रक्रिया को तेज करता है। अदाणी फाउंडेशन का यह कदम न केवल रोगियों के लिए सहायक है बल्कि समाज में टीबी के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है।”

DAV NANDRAJ

अदाणी पावर गोड्डा के प्लांट हेड प्रसून चक्रवर्ती ने कहा,

maa-ram-pyari

“हमारा उद्देश्य सिर्फ आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है। पौष्टिक आहार पैकेट से रोगियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और वे तेजी से टीबी से लड़ पाएंगे।”

Jaipur

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कुमार प्रीतम दत्ता ने इस पहल को “स्वस्थ गोड्डा” की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों में कॉरपोरेट, सहकारी संस्थान, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल, एनजीओ और आम जनता को भी जुड़ना चाहिए।

WhatsApp Image 2025 08 13 at 08.51.35
resizone-elanza
rlifecare

कार्यक्रम में अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर हेड संतोष सिंह, रोहित भारती, अभय वर्मा, दीपक कुमार, विजय कुमार ठाकुर सहित कई सदस्य एवं नगर परिषद प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अदाणी फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल टीबी मुक्त गोड्डा के सपने को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) की सच्ची भावना के उदहारण स्वरुप देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *