hemant
Tulsyan

अंगदान से कई लोगों को मिल सकती है नई जिंदगी: हेमंत सोरेन

Organ Donation Jharkhand

रांची में Organ & Tissue Donation कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री, जागरूकता बढ़ाने की अपील

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को रांची के बारियातू रोड स्थित एक होटल में आयोजित Organ & Tissue Donation विषयक कार्यशाला में शामिल हुए। मोहन फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अंगदान को मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बताते हुए लोगों से इसके प्रति जागरूक होने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान कई व्यक्तियों के जीवन की नई शुरुआत बन सकता है। यह न केवल किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है, बल्कि उसके परिवार के लिए भी नई उम्मीद और खुशियां लेकर आता है।

अंगदान के लिए जागरूकता जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि Organ & Tissue Donation एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है, जिसके प्रति समाज में व्यापक जागरूकता की आवश्यकता है। लोगों को इसके कानूनी पहलुओं की भी जानकारी होनी चाहिए ताकि वे सही निर्णय ले सकें। उन्होंने कहा कि अंगदान को बढ़ावा देने के लिए सरकार, स्वास्थ्य संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को मिलकर काम करना होगा।

अस्पतालों में परिजनों से संवाद की जरूरत
हेमंत सोरेन ने कहा कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद अस्पतालों में उसके परिजनों से अंगदान के विषय में संवेदनशील तरीके से बातचीत की जानी चाहिए। इससे अधिक लोगों को अंगदान के महत्व की जानकारी मिलेगी और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकेगा।

WhatsApp Image 2026 06 16 at 17.21.21
DAV NANDRAJ

चिकित्सा क्षेत्र में तकनीक का बढ़ा उपयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में चिकित्सा क्षेत्र तेजी से तकनीक आधारित होता जा रहा है। आज रोबोटिक सर्जरी, लिवर ट्रांसप्लांट और किडनी प्रत्यारोपण जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार भी राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और स्वस्थ झारखंड के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

maa-ram-pyari

विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, मणिपाल ऑर्गन शेयरिंग के कंट्री हेड कर्नल अवनीश, मोहन फाउंडेशन की कंट्री हेड ललिता रघुराम, क्रिटिकल केयर मणिपाल के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार मिश्रा तथा डॉ. बी. कश्यप सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने अंगदान की प्रक्रिया, इसके महत्व और इससे जुड़ी चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए।

Jaipur

मानवता की मिसाल है अंगदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान केवल एक चिकित्सा प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा है। इससे कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *