...

CCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 वरिष्ठ माइनिंग अधिकारी ट्रांसफर

CCL Officer Transfer

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने माइनिंग संवर्ग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कंपनी ने 10 वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया है। इनमें एक महाप्रबंधक (GM), छह चीफ मैनेजर तथा तीन डिप्टी और एक सीनियर मैनेजर शामिल हैं। इस संबंध में CCL के कार्यकारी स्थापना विभाग की ओर से कार्यालय आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापन स्थल से विरमित होने के बाद तत्काल अपने नए कार्यस्थल पर संबंधित क्षेत्रीय महाप्रबंधक या विभागाध्यक्ष के समक्ष योगदान देना होगा।

जीएम सुधीर कुमार सिन्हा को बीएंडके एरिया की जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार जीएम सुधीर कुमार सिन्हा को मगध ओसी, एमएंडएस एरिया के प्रोजेक्ट ऑफिसर (PO) पद से स्थानांतरित कर जीएम (ऑपरेशन), बीएंडके एरिया भेजा गया है। माइनिंग संवर्ग में किए गए इस फेरबदल में कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। प्रमुख पदों पर तैनात अधिकारियों को अलग-अलग एरिया और विभागों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

छह चीफ मैनेजर का भी तबादला
CCL के आदेश के अनुसार चीफ मैनेजर नवनीत कुमार सिंह को सयाल डी, बरका-सयाल एरिया के PO पद से स्थानांतरित कर स्टाफ ऑफिसर, कुजू एरिया के पद पर भेजा गया है। चीफ मैनेजर जितेंद्र कुमार को एसओ (माइनिंग), एनके एरिया से स्थानांतरित कर PO, डकरा ओसीपी, एनके एरिया की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चीफ मैनेजर संजीव कुमार को डकरा ओसीपी, एनके एरिया के PO पद से हटाकर स्टाफ ऑफिसर, रजहरा एरिया में पदस्थापित किया गया है। चीफ मैनेजर विद्या भूषण चौबे को एसओ (माइनिंग), बरका-सयाल एरिया से स्थानांतरित कर PO, सयाल डी, बरका-सयाल एरिया भेजा गया है। इसके अलावा चीफ मैनेजर राकेश कुमार को मैनेजर, अशोक (डब्ल्यू) एक्सपेंशन, पिपरवार एरिया से स्थानांतरित कर PO, मगध ओसी, एमएंडएस एरिया की जिम्मेदारी दी गई है।

ccl ofiicers transfer order 852bcc
Adiwasi Mahotsav

डिप्टी और सीनियर मैनेजर भी बदले
प्रशासनिक फेरबदल में सीनियर और डिप्टी मैनेजर स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सीनियर मैनेजर मनोज कुमार सिंह को जीवीटीसी, एमएंडएस एरिया से स्थानांतरित कर एनके एरिया भेजा गया है। डिप्टी मैनेजर राकेश कुमार को बिरसा ओसीपी, बरका-सयाल एरिया से स्थानांतरित कर पीएंडपी विभाग, CCL मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है। एक अन्य डिप्टी मैनेजर राकेश कुमार को एटीओ, एनके एरिया से स्थानांतरित कर मगध एवं संघमित्रा एरिया में पदस्थापित किया गया है। वहीं डिप्टी मैनेजर दीपक कुमार उरांव को बरका-सयाल एरिया से स्थानांतरित कर पीएंडपी विभाग, CCL मुख्यालय भेजा गया है।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

तत्काल योगदान का निर्देश
कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित सभी अधिकारी अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल से विरमित होने के बाद बिना देरी किए अपने नए पदस्थापन स्थल पर रिपोर्ट करेंगे। अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रीय महाप्रबंधक या विभागाध्यक्ष के समक्ष योगदान देने का निर्देश दिया गया है। CCL में माइनिंग संवर्ग के अधिकारियों के इस स्थानांतरण से अलग-अलग एरिया और परिचालन स्तर पर जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। कंपनी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, नई पदस्थापना के साथ अधिकारियों को अपने निर्धारित पद और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारी संभालनी होगी।

Read more: CCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 वरिष्ठ माइनिंग अधिकारी ट्रांसफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.