मां रूपी सोरेन के निधन के बाद मामा घर पहुंचे हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना के साथ निभाई पारंपरिक रस्म
पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत हुई रस्म अदायगी
सरायकेला: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ चांडिल स्थित अपने मामा घर पहुंचे। धातकीडीह (कांगलाटांड़) स्थित मामा घर में मुख्यमंत्री पारिवारिक परंपरा के तहत रस्म अदायगी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का स्वागत किया गया। वहीं, प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत हुई रस्म अदायगी
झारखंडी समाज में माता-पिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार, श्राद्धकर्म और अस्थि विसर्जन जैसी परंपराएं पूरी करने के बाद मामा घर जाकर रस्म अदायगी करने की परंपरा बताई जाती है। इसी पारिवारिक परंपरा के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ चांडिल पहुंचे। मामा घर पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। परंपरा के अनुसार पैर धोकर स्वागत करने और भोजन कराने की रस्म भी निभाई जाती है। स्थानीय मान्यता के अनुसार इस दौरान मामा घर में ‘छुतका’ दूर करने की पारंपरिक रस्म पूरी की जाती है।

मां रूपी सोरेन के निधन के बाद निभाई पारिवारिक परंपरा
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का हाल ही में निधन हुआ था। उनके निधन के बाद परिवार की ओर से अंतिम संस्कार, श्राद्धकर्म और अस्थि विसर्जन सहित अन्य पारंपरिक रस्में पूरी की गईं। इन पारिवारिक रस्मों के पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री मंगलवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ धातकीडीह स्थित मामा घर पहुंचे और पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार रस्म अदायगी की।मुख्यमंत्री के मामा घर पहुंचने के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
- मां रूपी सोरेन के निधन के बाद मामा घर पहुंचे हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना के साथ निभाई पारंपरिक रस्मपारंपरिक रीति-रिवाज के तहत हुई रस्म अदायगी सरायकेला: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ चांडिल स्थित अपने मामा घर पहुंचे। धातकीडीह (कांगलाटांड़) स्थित मामा घर में मुख्यमंत्री पारिवारिक परंपरा के तहत रस्म अदायगी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मुख्यमंत्री और…
- NHAI पर मकान तोड़ने का आरोप, मालिक बोले- गैरमौजूदगी में तोड़ा घर, अब परिवार के सामने रहने का संकटपहले भी तोड़ा गया था मकान का हिस्सा, बोले- सभी कागजात मौजूद, फिर भी नहीं मिला नोटिस नवादा: रजौली-बख्तियारपुर एनएचएआई सड़क निर्माण परियोजना के तहत मकान तोड़े जाने की कार्रवाई को लेकर विवाद सामने आया है। फतेहपुर के गुरुचक निवासी न्यूटन कुमार ने आरोप लगाया है कि एनएचएआई की टीम ने उनकी गैरमौजूदगी में बिना…
- रजौली में दर्जनों अवैध नर्सिंग होम का आरोप, भ्रूण हत्या और ऑपरेशन के दावों से हड़कंपआशा कार्यकर्ताओं पर भी लगाए गए गंभीर आरोप, एसडीओ ने जांच का दिया भरोसा रजौली से मनोज कुमार की रिपोर्ट : नवादा जिले के रजौली नगर पंचायत क्षेत्र में कथित तौर पर दर्जनों अवैध नर्सिंग होम संचालित होने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इन केंद्रों पर बिना पर्याप्त प्रशिक्षण…
- पढ़ाई छूटी तो नहीं टूटा हौसला, आज ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं जया कच्छपपलाश उत्तम एग्रो प्रोसेसिंग सेंटर से बदली दिशा, मदर डेयरी में अकाउंटेंट की नौकरी से शुरू हुआ सफर रांची: आर्थिक तंगी के कारण कभी पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हुईं रांची के पुरियान गांव की जया कच्छप आज पलाश उत्तम एग्रो प्रोसेसिंग सेंटर में सेंटर इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। किसान परिवार से…
- बंगाल में बड़ा फैसला! राजनीतिक हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार को Group D नौकरी, 2001 से लागूकिसे मिलेगी सरकारी नौकरी? परिवार की आय और सरकारी नौकरी भी बनेगी पात्रता की शर्त कोलकाता: पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने राजनीतिक हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए सरकारी नौकरी की योजना अधिसूचित की है। राज्य सरकार 1 जनवरी 2001 या उसके बाद राजनीतिक हिंसा में मारे गए व्यक्ति के परिवार…




