चांडिल डैम की खूबसूरती देख अभिभूत हुए हेमंत सोरेन, विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी
पर्यटन विकास को लेकर अधिकारियों को निर्देश, पर्यावरण-अनुकूल विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश
सरायकेला-खरसावां: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिजनों के साथ सरायकेला-खरसावां स्थित प्रसिद्ध चांडिल डैम का भ्रमण किया। धातकीडीह जाने के क्रम में मुख्यमंत्री ने डैम परिसर की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने चांडिल डैम को झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में और मजबूती से स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने डैम परिसर में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के साथ पर्यटन और डैम के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने चांडिल डैम के बहुआयामी विकास और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पर्यटन विकास को लेकर अधिकारियों को निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि चांडिल डैम में इको-टूरिज्म की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और नौकायन यानी बोटिंग की व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाया जाए। उन्होंने पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर भी जोर दिया।
चांडिल परियोजना और जल प्रबंधन पर भी चर्चा
भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने चांडिल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने, जल प्रबंधन और बिजली उत्पादन एवं संवर्धन से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से इन क्षेत्रों के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने डैम के समग्र विकास के लिए स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पहलुओं पर काम करने का निर्देश दिया।
पर्यावरण-अनुकूल विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने चांडिल डैम और आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास के लिए दीर्घकालिक और पर्यावरण-अनुकूल सस्टेनेबल ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पर्यटन विकास के दौरान प्राकृतिक और पर्यावरणीय संतुलन का ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि चांडिल डैम की प्राकृतिक खूबसूरती को संरक्षित रखते हुए इसे बेहतर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।
कौन-कौन रहे मौजूद?
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम, सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, चांडिल SDM नितिन शिवम गुप्ता सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
- चांडिल डैम की खूबसूरती देख अभिभूत हुए हेमंत सोरेन, विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारीपर्यटन विकास को लेकर अधिकारियों को निर्देश, पर्यावरण-अनुकूल विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश सरायकेला-खरसावां: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिजनों के साथ सरायकेला-खरसावां स्थित प्रसिद्ध चांडिल डैम का भ्रमण किया। धातकीडीह जाने के क्रम में मुख्यमंत्री ने डैम परिसर की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने चांडिल डैम को…
- झारखंड को बड़ी सौगात! केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तौर पर मिले 3660 करोड़ रुपयेराज्यों को विकास कार्यों में मिलेगी रफ्तार रांची: झारखंड सरकार को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में 3,660 करोड़ रुपये मिले हैं। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी के तौर पर जारी की गई यह दूसरी किस्त है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए कुल 1.09 लाख करोड़…
- खूंटी में दो नाबालिग सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, 3 आरोपी गिरफ्तार; चौथा फरारतीसरी बच्ची शोर मचाकर बच निकली, POCSO समेत गंभीर धाराओं में केस रांची/खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले से दो नाबालिग सगी बहनों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मुरहू थाना क्षेत्र की रहने वाली दोनों बहनों समेत तीन नाबालिग बच्चियों को आरोपियों ने घूमने और घर छोड़ने…
- हजारीबाग में सुबह 4 बजे NIA की छापेमारी, उदय साव-प्रदीप साव के ठिकानों पर पहुंची टीमदोनों संदिग्ध आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे, जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी तस्वीर हजारीबाग: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने बुधवार की सुबह हजारीबाग शहर में बड़ी कार्रवाई की। NIA की टीम ने बाबा पथ स्थित सुभाष बारला गली में दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई बुधवार सुबह करीब 4 बजे शुरू…
- US Midterm Election 2026: ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेट्स की वापसीअमेरिकी मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा नुकसान, डेमोक्रेट्स ने फिर हासिल किया सीनेट का नियंत्रण ट्रंप के बचे कार्यकाल में बढ़ सकती हैं राजनीतिक चुनौतियां वॉशिंगटन: अमेरिका के मध्यावधि चुनाव 2026 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी सीनेट में दोबारा नियंत्रण हासिल…




