...

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, पांच साल के नाकामियों को गिनाया

अनुरागठाकुर

राजधानी रांची के प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हेमंत सोरेन सरकार के पांच साल के कामकाज पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरजेडी-कांग्रेस-झामुमो गठबंधन की सरकार ने झारखंड को केवल लव जिहाद, लैंड जिहाद और भ्रष्टाचार दिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि झारखंड में जनकल्याण के बजाय जिहाद-कल्याण चल रहा है और आदिवासी बहनों के अधिकार छीने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर घोर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने नौकरियों के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने केवल 11,400 लोगों को ही नौकरी दी है, और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। महिलाओं को 50% आरक्षण देने का दावा किया गया था, लेकिन वास्तविकता में यह आंकड़ा 5% भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *